Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

बिहार में कल से से शुरू होगी अनलॉक प्रक्रिया, शाम छ: बजे तक खुलेंगी दुकानें

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2021, मंगलवार, पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण  लगातार घट रहा है। इसे देखते हुए राज्‍य सरकार ने लॉकडाउन खत्‍म कर धीरे-धीरे अनलॉ‍क की प्रक्रिया को अपनाया है। अनलॉक के पहले चरण  के बाद बुधवार से आरंभ दूसरे चरण की गाइडलाइन  को तय करने के लिए आपदा प्रबंधन समूह की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे हुई। अनलॉ‍क की नई गाइडलाइन कुछ देर बाद जारी कर दी जाएगी। वैसे, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ छूटों में ढ़ील देने की घोषणा कर दी है।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा है कि अगले एक सप्ताह 22 जून तक तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय सायं पांच बजे तथा दुकानें एवं प्रतिष्ठान सायं छह बजे तक खुलीं रहेंगी। नाइट कर्फ्यू संध्या अब रात आठबजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

अनलॉ‍क- 2 की नई  गाइडलाइन अभी नहीं आई है, लेकिन इसमें किसी बड़ी छूट की उम्‍मीद नहीं है। पिछले एक महीने से कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। अब राज्य में हर दिन पांच सौ से भी कम नए संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में होटल, रेस्तरां आदि सेक्टर कुछ राहत की उम्मीद कर रहे हैं, मगर इस दिशा में छूट की उम्मीद कम है। शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सार्वजनिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर भी रोक जारी रहने की उम्‍मीद है। माना जा रहा है कि धार्मिक स्थल व सिनेमाघर आदि भी बंद ही रहेंगे। हां, नए प्रावधानों के तहत दुकानें अब सायं छह बजे तक खुलेंगी और रात्रिकालीन कर्फ्यू  में भी राहत दी गई है।

अनलॉ‍क- 2 की संभावित गाइडलाइन

  • दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक खुल रहीं हैं। अब उन्‍हें सायं छह बजे तक खोला जाएगा। उन्‍हें रोज खोलने की अनुमति भी दी जा सकती है।
  • होटल, रेस्तरां आदि सेक्टर में किसी नई छूट की उम्‍मीद नहीं है। वहां बैठकर खाना प्रतिबंधित रहेगा। हां, वे टेक-अवे सर्विस पहले की भांति देते रहेंगे।
  • सार्वजनिक, सांस्कृतिक, धार्मि‍क, राजनीतिक, शैक्षणिक व खेलकूद के आयोजनों पर रोक जारी रहेगी। उम्‍मीद है कि धार्मिक स्थल बंद ही रहेंगे। सिनेमाघर आदि भी बंद ही रहने की उम्‍मीद है।
  • दिन में वाहनों का परिचालन जारी रह सकता है। सभी सरकारी और निजी गाड़ियां 50 फीसद क्षमता के साथ चलती रहेंगी।
  • शादी समारोह, अंतिम संस्कार व श्राद्ध में पाबंदियां जारी रहेंगी। हालांकि, उनमें शामिल होने वालों की संख्‍या बढ़ाई जा सकती है।
  • सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक जारी रहेगी।
  • सरकारी व निजी कार्यालय 50 फीसद कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खाेले जाएंगे।
  • नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। हां, इसकी टाइमिंग अब अब रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगी।
  • शिक्षण संस्थान अभी बंद ही रहेंगे। किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!