Breaking News :
>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद
देश

बिहार सिपाही पेपर लीक और NEET-UG का एक ही मास्टरमाइंड, EOU ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। एक तरफ जहां देशभर में नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर हंगामा मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अब बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा किया है. EOU ने बताया कि इस मामले में चाल और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस का लिंक पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से जुड़ गया है. सिपाही परीक्षा का पेपर लीक पिछले साल अक्टूबर में हुआ था. पेपर होने से ठीक पहले लीक हुए प्रश्नपत्र की वजह से कई युवाओं का समय और मेहनत बर्बाद हुई. आपको जानकर हैरानी होगी कि सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक के पीछे भी संजीव मुखिया ही मास्टरमाइंड है, जो नीट-यूजी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. ईओयू ने सिपाही पेपर लीक केस में पश्चिम बंगाल से तीन और उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सिपाही पेपर लीक का भी मास्टरमाइंड संजीव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी आरोपी Caltex Multiventure Pvt. Ltd. Kolkata के निदेशक हैं. इससे पहले मई में ईओयू ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के गिरोह के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों की पहचान नालंदा के अश्विनी रंजन, विक्की कुमार और रोहतास के अनिकेत उर्फ बादशाह के तौर पर हुई थी. सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजीव मुखिया के अलावा देशभर में पेपर लीक के कई और मास्टरमाइंड हैं. उत्तर प्रदेश के टीचर एग्जाम पेपर लीक में भी कई लोगों के संलिप्तता सामने आई थी. EOU ने खुलासा किया कि संजीव मुखिया ने 10 की रेकी के बाद पेपर लीक किया था।

4 आरोपियों की ये है पहचान
EOU ने नीट पेपर लीक में वांटेड संजीव मुखिया गैंग के तीन शातिर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद कई बड़े खुलासे सामने आए थे. कोलकाता से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परगना निवासी कौशिक कुमार, कोलकाता के सुमन विश्वास और संजय दास के तौर पर हुई है. वहीं, उत्तर प्रदेश के आरोपी की पहचान लखनऊ निवासी सौरभ बंदोपाध्याय है के रूप में हुई है. आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में सिपाही भर्ती के लिए 21391 पदों पर बहाली के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी. एक अक्टूबर को दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई थी, लेकिन एग्जाम शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र का आंसर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. जैसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी मली तत्काल परीक्षा रद्द कर दी गई. इसके साथ ही 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को होने वाली परिक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!