Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

सीएम रावत के दरबार में हंगामा करने वाली शिक्षिका ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर

देहरादून: सीएम दरबार में हंगामे के बाद सुर्खियों में आईं शिक्षिका उत्तरा पंत को फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस से कॉल आर्इ। हालांकि, उत्तरा पंत ने बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि वो बस अपने घर परिवार की जिम्मेदारी संभालना चाहती हैं।

शिक्षिका उत्तरा पंत ने बिग बॉस में शामिल होने से साफतौर पर इन्कार कर दिया है। उनका कहना है कि वो बस अपने बच्चों की देखभाल करना चाहती हैं। आपको बता दें कि कि उत्तरा के बेटे शुभम पंत ने बताया कि उनकी मां को बिग बॉस से बुलावा आया है। बिग बॉस की प्रोडेक्शन टीम ने उन्हें फोन किया है। इतना ही नहीं उत्तरा पंत को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं के भी लगातार फोन आ रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व जनता दरबार में शिक्षिका उत्तरा अपने तबादले को लेकर सीएम से मिली थीं। इस दौरान उत्तरा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। सीएम के आदेश पर उत्तरा को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद यह मामला सुर्खियां में आ गया। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के जरिये देशभर में चर्चा इसकी होने लगी। 

शिक्षिका के समर्थन में उतरी थी कांग्रेस

मुख्यमंत्री के दरबार में तबादले की मांग को लेकर पहुंची शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा की गिरफ्तारी के मामले को कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना दिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, शिक्षिका के समर्थन में शिक्षक संघ भी उतर गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश का मुखिया होने के नाते यहां सीधे कार्यवाही ना करके मामले की विभागीय जांच करवा कर शालीनता का परिचय देना चाहिए था। प्रदर्शन करने वालों में शिव मोहन मिश्र, वीरेंद्र सजवाण, नंदकिशोर जाटव, अरविंद भट्ट, एकांत गोयल, किशोर गौड़, हरिओम वर्मा, मुकेश जाटव, देवेंद्र प्रजापति, आशु वर्मा आदि शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!