Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
मनोरंजन

बिग बॉस’ विनर की हुई पिटाई, सिर पर फोड़ी बोतलें

बिग बॉस’ विनर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में ये वीडियो सामने आया है। ये कोई और नहीं, बल्कि ‘बिग बॉस’ तेलुगू के सीजन 3 के विनर सिंगर राहुल सिप्लिगुंज हैं। हाल ही में पब में उनके साथ ये घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बुधवार को राहुल एक पब में पहुंचे थे। जहां कुछ लोग राहुल को घेर कर उन्हें पीटने लगे और इस दौरान उनके सिर पर कांच की बोतलें भी फोड़ीं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘बिग बॉस’ तेलुगू के सीजन 3 के विनर सिंगर राहुल सिप्लिगुंज की पिटाई वाले वीडियो को ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल एक पब में अपने दोस्त के साथ पहुंचे थे। वह अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर ही रहे थे कि जब वहां कुछ अज्ञात लोगों के एक ग्रुप ने राहुल को घेर लिया और बुरी तरह पीटने लगे। उन लोगों ने राहुल के दोस्त के साथ भी बदसलूकी भी की। इस घटना का वीडियो यूजर्स ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि लोग किस कदर राहुल को घेरकर पीट रहे हैं।

यही नहीं मारपीट की बात यहां तक पहुंच गई कि भीड़ ने न सिर्फ राहुल के सिर पर बोतलें फोड़ीं, उन्हें घूंसे भी मारे। राहुल ने बताया कि पहले इन लोगों ने बहस की और फिर मारपीट पर उतर आए। जब राहुल ने उनकी इस बर्ताव का विरोध किया तो वह सभी भड़क गए और मारपीट पर उतर आए। इस घटना में राहुल को काफी चोटें आई हैं। इसके बाद वहीं मौजूद लोगों और सिक्युरिटी ने बीच-बचाव किया। गचिबोवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि ‘बिग बॉस’ तेलुगू 3 में राहुल सिप्लिगुंज सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट और विनर रहे हैं। उन्होंने इस शो के विनर के तौर पर 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि जीती थी। रिएलिटी शो विनर होने के साथ-साथ राहुल एक गायक, गीतकार और संगीतकार भी हैं। उन्होंने साउथ की कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!