Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘बिग बॉस’ घरवालों के लिए भेजने वाले हैं लग्ज़री खाना, जिसे देख फिर से अपना सब्र खो देंगे घरवाले

आकाश ज्ञान वाटिका, २० जनवरी २०२१, बुधवार। ‘बिग बॉस हाउस’ में इस वक्त घरवाले एक मुश्किल परिस्थिती से जूझ रहे हैं। बिग बॉस ने सभी घरवालों को सज़ा दी है और उनका राशन छीन लिया है। इस वजह से घरवाले भूख से बुरी तरह तड़प रहे हैं और ‘बिग बॉस’ से खाना भिजवाने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं। अब आज ‘बिग बॉस’ घरवालों के लिए लग्ज़री खाना भेजने वाले हैं, लेकिन इस खाने को देखकर घरवाले फिर से अपना सब्र खो देंगे जिस वजह से सभी के बीच छीना झपटी शुरू हो जाएगी।

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें बिग बॉस घरवालों को केक और कुछ फूट आइटम भिजवाते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि  राहुल कहते हैं ‘भूख की वजह से दिमाग चलना बंद हो गया है’ तभी बिग बॉस की टीम के कुछ लोग घर के अंदर आकर खाना छोड़कर जाते हैं। इसके बाद घरवाले आपस में डिसाइड करते हैं कि किस तरह अंदर जाकर एक-एक कर के खाना खाना है। लेकिन जैसे की दरवाज़ा खुलता है वैसे ही सारे घरवाले अंदर जाते हैं।

वहीं निक्की तंबोली भी एक नियम तोड़कर अंदर आकर केक खाने लगती हैं जिसका हर कोई विरोध करता है, लेकिन निक्की नहीं मानती हैं। इस दौरान रुबीना भी निक्की डांटती दिखती हैं, लेकिन निक्की फिर केक नहीं छोड़ती हैं। दूसरी तरफ राखी सावंत और अर्शी ख़ान भी केक के लिए झगड़ती दिख रही हैं। अब ‘बिग बॉस’ घरवालों की इस बेसब्री की क्या सज़ा देंगे ये तो वक्त ही बताएगा।

फेमस टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी हाल ही में घर से बाहर गए एजाज़ खान की प्रॉक्सी बनकर आई हैं। एजाज़ ख़ान की जगह देवोलीना का घर में आना एक मज़बूत कंटेस्टेंट का आगमन माना जा रहा है, लेकिन एक्ट्रेस अपने पहली ही टास्क में टूटती नज़र आ रही हैं। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें टास्क के दौरान उनके और निक्की तंबोली के बीच ज़ोरदार बहस होती दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि निक्की, देवोलीना पर ये कहकर बरसती हैं कि वो लोगों पर मीटू का लालछन लगाती हैं। इसके बाद देवोलीना भड़क जाती हैं और कहती हैं कि ये ‘सारी हरकतें बाहर जाकर अपने ब्वॉयफ्रेंड्स को दिखाना’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!