Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
आर्थिक गतिविधियाँ

गूगलपे और पेटीएम को लेकर बड़ा अपडेट : बंद होंगी कुछ फ्री फ्री सुविधायें, अब ग्राहकों को देना पड़ेगा एक्स्ट्रा चार्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 नवम्बर 2023, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया में भारत तेजी से कदम बढ़ा रहा है। डिजिटल पेमेंट का कारोबार भारत में राकेट की रफ्तार से बढ़ा है। आज पैसों के लेन देन के लिए पेटीएम, गूगल पे, फोनपे का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। ये तीनों ऐप्स आज देश की प्रमुख यूपीआई ऐप्स बन चुकी हैं। इनकी मदद से लोग रिचार्ज, बिल पेमेंट, फ्लाइट बुकिंग, इंश्योरेंस, इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट जैसे कई जरूरी कार्य करते हैं। अगर आप भी इनका इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि अभी इन ऐप्स को लेकर बेहद जरूरी अपडेट आया है।

बता दें कि ऐसे लोगों की लाखों में संख्या है जो इन ऐप्स का इस्तेमाल सिर्फ मोबाइल रिचार्ज के लिए किया करते हैं। अभी तक इन ऐप्स पर मोबाइल रिचार्ज की सुविधा पूरी तरह से फ्री हुआ करती थी, लेकिन अब रिचार्ज करने पर आपको कुछ फीस भी देनी पड़ेगी। यानी ये ऐप्स अब मोबाइल रिचार्ज के लिए ग्राहकों से सुविधा शुल्क लेंगे। सिर्फ मोबाइल रिचार्ज ही नहीं अगर आप पेटीएम के वॉलेट में रुपये ऐड करेंगे तो भी आपको इसके लिए सुविधा शुल्क लगेगा। यह सुविधा शुल्क कितना होगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कितना पैसा अकाउंट में जोड़ रहे हैं। इसी तरह अलग  अलग रिचार्ज बाउचर को रिचार्ज करने के लिए आपको अलग अलग सुविधा शुल्क देनी पड़ेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेटीएम की ही तरह गूगल पे ने भी ग्राहकों से सुविधा शुल्क लेना शुरू कर दिया है। आप जितना बड़ा रिचार्ज करेंगे या फिर वॉलेट में जितना ज्यादा पैसा ऐड करेंगे आपसे सुविधा शुल्क उतना ज्यादा लिया जाएगा। आपको बता दें कि फोन पे काफी पहले से ही यूजर्स से सुविधा शुल्क वसूल रहा है। अब इसकी राह पर ही गूगल पे और पेटीएम ऐप ने भी चलना शुरू कर दिया है। अभी तक यूजर्स के पास फ्री में रिचार्ज कराने के कई सारे ऑप्शन थे लेकिन अब उन्हें तीनों ही प्लेटफॉर्म में रिचार्ज कराने पर सुविधा शुल्क देना पड़ेगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *