Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठाया बड़ा कदम

आकाश ज्ञान वाटिका। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ के विभिन्न संस्थानों में अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों के साथ संवाद किया। उन सभी से अनुच्छेद 370 हटाने पर राय जानी तथा उनको उत्तर प्रदेश में सुरक्षा तथा सुविधा देने का वादा किया।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों की राजनीति के कारण भले ही वहां पर पढ़ रहा कोई भी छात्र सीएम योगी आदित्यनाथ से शनिवार को भेंट करने में नहीं आया, लेकिन जिला प्रशासन ने अलीगढ़ के कई संस्थान में अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों को लखनऊ भेजा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कश्मीर से 370 को हटाए जाने पर चर्चा के लिए छात्रों को बुलाया है।

केंद्र सरकार अब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद वहां बेहतर माहौल बनाने में सरकार जुटी हैं। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का संकल्प जारी किया है। इसी नारे को लेकर अब चौतरफा अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उत्तर प्रदेश में पढ़ाई करने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्रों से शनिवार को संवाद करेंगे।

अलीगढ़ में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट की शिक्षा ले रहे कश्मीर के इन छात्रों का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पांच कालीदास मार्ग पर संवाद करेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इन छात्रों का स्वागत करेंगे और उनसे संवाद कर उन्हें सहयोग प्रदान करने और उनकी समस्याओं के समाधान का भी विश्वास दिलाएंगे।

इन छात्रों के जरिये जम्मू-कश्मीर के लोगों को मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की भावनाओं से भी अवगत कराएंगे। इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। योगी आदित्यनाथ इस आयोजन के जरिये बड़ा संदेश देना चाहते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अध्ययनरत जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने इस आमंत्रण को स्वीकार नहीं किया है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति चरम पर है। यहां पर पढ़ रहे कश्मीर के छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद के लिए आज आमंत्रित किया गया था। किसी के भी आने पर जिला प्रशासन ने यहां अन्य संस्थाओं में पढ़ रहे आठ छात्रों को लखनऊ भेजा है। छात्रों का प्रतिनिधि मंडल शनिवार 11:30 बजे सीएम के संवाद कार्यक्रम में शामिल होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों सूबेभर से कश्मीरी छात्रों को संवाद के लिए बुलाया था। अलीगढ़ से भी 40 छात्रों की सूची मांगी गई। 28 सितंबर संवाद की तिथि तय की गई। प्रशासन ने एएमयू में पढ़ रहे छात्रों से बातचीत की, लेकिन यहां के छात्र तैयार नहीं हुए। उनका तर्क था कि अगर पीएम मोदी या गृहमंत्री अमित शाह मुलाकात के लिए आमंत्रित करेंगे तो उन्हें जाने में गुरेज नहीं हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ मिलने से उनकी समस्याओं को समाधान नहीं होगा।

छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर ने डीएम सीबी सिंह से मुलाकात के बाद लखनऊ जाने की बात कही थी, लेकिन दूसरे छात्रों के इन्कार करने से कोई भी छात्र जाने को तैयार नहीं हुआ। ऐसा छात्रों के बीच गुटबाजी को माना जा रहा है। प्रशासन ने एएमयू की जगह अन्य निजी कॉलेजों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों को लखनऊ भेजा है। यह छात्र एसीएन व शिवदान सिंह कॉलेज के हैं। इनको अलीगढ़ से एसीएम द्वितीय प्रवीण यादव के नेतृत्व में भेजा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!