Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
देश

पाकिस्तान और चीन को बड़ा झटका

पाकिस्तान और चीन को बड़ा झटका, अल्पसंख्यकों संग भेदभाव पर UN ने लगाई फटकार
न्यूयॉर्क,  कश्मीर मुद्दे पर UN में मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान और चीन को एक और झटका लगा है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा ने संयुक्त राष्ट्र में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर की गई बैठक में पाकिस्तान और चीन को अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करने के लिए फटकार लगाई।
एम्बेडेड वीडियो

संयुक्त राष्ट्र में अल्पसंख्यकों पर चर्चा के दौरान लॉर्ड अहमद (धार्मिक स्वतंत्रता पर यूके के पीएम के विशेष प्रतिनिधि) ने कहा कि ब्रिटेन ने पूरी दुनिया के धार्मिक तबकों और अल्पसंख्यकों के लिए आवाज उठाई है। चाहे वे चीन में उइगुर हों या पाकिस्तान में क्रिश्चियन और अहमदी।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिकी राजदूत सैम ब्राउनबैक ने कहा कि हम चीन सरकार द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों को लेकर काफी चिंतित है। उन्होंने कहा कि हम चीनी सरकार से आग्रह करते है कि वह राष्ट्र में सभी के मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान करें। सैम ब्राउनबैक ने आगे कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक या तो गैर-राज्य तत्वों के हाथों अभियोजन से या भेदभावपूर्ण कानूनों और प्रथाओं के माध्यम से पीड़ित होते रहते हैं।

संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार फ़ोकस पाकिस्तान के अध्यक्ष नावेद वाल्टर ने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोग अपने समाजों में हाशिए पर हैं। अल्पसंख्यकों के साथ पक्षपाती व्यवहार अन्य क्षेत्रों में भी किया जाता है।

चीन सरकार ने लगाई थी मुस्लमानों पर प्रतिबंध
जानकारी के लिए बता दें कि कि चीन में उइगर मुस्लिमों के साथ भीषण अत्याचार हो रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों की मानें तो चीन में दस लाख से अधिक उइगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक  नजरबंदी शिविरों में रहते हैं। यहां उन्हें मजबूर किया जाता है कि वह अपनी राजनीतिक विचार धारा बदलें। इससे पहले वर्ष 2017 में चीन सरकार ने बहुल्य शिंकियांग प्रांत में कथित इस्लामी चरमपंथ के खिलाफ अभियान चलाया था। जिसके तहत बहुसंख्य आबादी उऊगर मुस्लिमों पर नए प्रतिबंध लगा दिए गए थे। सरकारी आदेश जारी कर कहा गया था कि अब से यहां के मुस्लमान ना तो लंबी दाढ़ी रखेंगे और न ही मुस्लिम महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनेंगी।

पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ भेदभाव
मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में अधिकतर हिंदुओं के साथ भेदभाव की खबरें सामने आती रहती है।  कई बार ऐसी खबरें आ चुकी है जिनके मुताबिक हिंदु और सिख लड़कियों का अपहरण कर जबरन उनका धर्म परिवर्तन किया गया। यहीं नहीं पाकिस्तान में अहमदी और इसाई समुदाये पर भी हमले किए जाते रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!