Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड से बड़ी खबर – राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी का ऋषिकेश में हुआ निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर 2020, मंगलवार। उत्तराखंड सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दायित्व धारी ज्ञान सिंह नेगी का मंगलवार की सुबह ऋषिकेश में निधन हो गया। ऋषिकेश के नेहरू मार्ग ऋषि लोक कॉलोनी स्थित आवास में मंगलवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी। उसके बाद उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। तब से वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। बीती एक सितंबर को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे ज्ञान सिंह नेगी (75 वर्ष ) टिहरी जिले के बेरणी के निवासी थे। आपातकाल के दौरान स्व. नेगी 18 माह जेल में रहे। वह लंबे समय तक विद्या भारती, जनसंघ, आरएसएस से जुडे रहे। भाजपा में भी प्रदेश महामंत्री, अनुशासन समिति के अध्यक्ष से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

मुख्‍यमंत्री ने जताया दुख

मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के निधन पर दुख जताया। उन्‍होंने ट्वीट में कहा ‘भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं हमारी सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री और मेरे सहयोगी ज्ञान सिंह नेगी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करें’।

विधानसभा अध्यक्ष ने निधन पर व्यक्त किया शोक 

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुसरण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी के बारे में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने पार्टी के सच्चे सेवक के रूप में जीवन पर्यंत मूल्यों पर आधारित राजनीति की एवं संगठन को मजबूत करने में अपना विशेष योगदान दिया। उन्होंने समाज की सेवा में अपने कर्तव्यों का हमेशा निर्वहन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!