Breaking News :
>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य>>चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी>>केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी>>तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या>>रिखणीखाल पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>हल्द्वानी में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख>>श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईठा’ का टीजर रिलीज>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>सूबे में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचाया तीन माह का राशन>>वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार- गणेश जोशी>>समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास करने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई- सीएम>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन>>मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश>>28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान>>भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए- मुख्य सचिव>>शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत
ताज़ा खबरेंदेश

गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्वयं को सांसद का पीए बताकर आसपास घूमता रहा एक युवक

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर 2022, गुरूवार, मुंबई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक कई घंटों तक मुंबई दौरे पर गए अमित शाह के इर्द-गिर्द घूमता रहा। मालाबार हिल पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि 32 वर्षीय हेमंत पवार धुले का रहने वाला है और एक आंध्र प्रदेश के सांसद का निजी सहायक बता रहा था। पुलिस का कहना है कि हमें संदेह है कि वह लोकप्रियता या मौद्रिक लाभ के लिए मंत्रियों से मिलना चाहता था और उनके साथ तस्वीरें लेना चाहता था।

यह घटना केंद्रीय गृह मंत्री शाह के मुंबई में पहुंचने के एक दिन बाद सोमवार को हुई। सफेद शर्ट और नीले रंग के ब्लेजर में पवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बंगलों के बाहर घूम रहा था। पुलिस ने कहा कि वह एमपी के पीए के लिए एक एंट्री पास भी ले जा रहा था।

सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने हेमंत पवार से पूछताछ की, जिन्होंने शाह की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय का अधिकारी होने का दावा किया था। सीआरपीएफ अधिकारियों द्वारा उसके दावों पर संदेह जताने के बाद उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया। आईपीसी की धारा 170 (एक लोक सेवक का रूप धारण करना) और 171 के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को एक अदालत ने उसे 12 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

विदित रहे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को मुंबई गए थे। यहां उन्‍होंने गणेश पंडाल में लालबागचा राज के दर्शन किए। बता दें कि अमित शाह बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव के सिलसिले में मुंबई गए थे। उन्होंने मुंबई नगर निगम चुनाव का बिगुल बजाते हुए उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला और कहा कि उन्होंने पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र फडणवीस के नाम पर 2019 के चुनाव में वोट मांगने के बावजूद भी एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन से उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री बनने के लिए हर चीज को मान लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!