Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देंगे स्मार्टफोन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 सितम्बर 2021, मंगलवार, लखनऊ। कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन का तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 28 सितंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित करेंगे। लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण खासकर वजन और लंबाई नापने के लिए पांच लाख इंफैंटोमीटर (नवजात वृद्धि निगरानी यंत्र) भी प्रदान करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार एक लाख 23 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देने जा रही है। इससे कार्यकर्ताओं को पुष्टाहार की योजनाओं की निगरानी में आसानी होगी। मौके पर से ही डाटा अपलोड किया जा सकेगा। इससे आंगनबाड़ी कार्यक्रम और पारदर्शी बन सकेंगे साथ ही योजनाएं और ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू हो सकेंगी। साथ ही स्मार्टफोन के जरिए भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लग सकेगा।

लोकभवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्फेन्टोमीटर भी देंगे। कार्यक्रम में सीएम योगी अपने हाथों से लखनऊ और उन्नाव की 30 कार्यकर्ताओं को फोन और इन्फेन्टोमीटर देंगे। नवजात बच्चों की वृद्धि नापने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र को नवजात वृद्धि निगरानी यंत्र दिया जा रहा है। स्मार्ट फोन से लैस होने के बाद बच्चों के पुष्टाहार और देखभाल समेत आंगनबाड़ी से संचालित होने वाली योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। बता दें उत्तर प्रदेश में इस समय 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं।

दरअसल, अनुपूरक पोषाहार के वितरण में अनाज की खपत का सही आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पोषण ट्रैकर एप का इस्तेमाल करने के आदेश दिए थे। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिए जाने थे। मोबाइल फोन के जरिये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषाहार वितरित करते समय ही मौके पर से ही डाटा फीड करेंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी हर योजना और कार्यक्रम का ब्योरा अब तत्काल मिलेगा। योजना से जुड़ा हर डाटा अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुट्ठी में होगा। राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन के बेहतर उपयोग का तरीका भी समझाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!