Breaking News :
>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत>>धूम्रपान बन रहा हार्ट अटैक का बड़ा कारण, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

पंचायत चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 70 IAS के तबादले, 10 कलक्टर बदले

आकाश ज्ञान वाटिका। स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 70 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। खान, उधोग, बिजली एवं कृषि जैसे महत्वूपर्ण विभागों में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों को कम महत्व के पदों पर लगाया गया है। पिछले कुछ समय से भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा में आए खान विभाग में दिनेश कुमार को सचिव लगाया गया है। दिनेश कुमार दो माह पूर्व ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति समाप्त होने पर वापस अपने मूल कैडर राजस्थान में आए है।

शनिवार रात सवा दो बजे जारी तबादला सूची में 10 जिला कलेक्टरों को बदला गया है। इसमें भरतपुर, धौलपुर, सीकर, करौली, टोंक, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा और डूंगरपुर के जिला कलेक्टर शामिल है। अब तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ओएसडी के रूप में काम कर रहे आईएएस अधिकारी गजानंद शर्मा को भूप्रबंधन आयुक्त एवं पदेश निदेशक के पद पर लगाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधाएं वापस लेने को लेकर हाईकोर्ट के निर्णय के बाद गजानंद शर्मा को हटाया जाना तय माना जा रहा था। वसुंधरा राजे ने भी उन्हे रिलीव कर दिया था ।

तबादला सूची में ये मुख्य बदलाव हुए

अतिरिक्त मुख्य सचिव रविशंकर प्रसाद को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. सुबोध अग्रवाल को उद्योग, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), राजकीय उपक्रम एवं अप्रवासी भारतीय विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव, पवन कुमार गोयल को राजस्थान राज्य भण्डारण निगम का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, डॉ.आर वेंकटेश्वर को प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय जन अभियोग निराकरण और मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है।

अभय कुमार को आयोजना, सांख्यिकी सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का प्रमुख शासन सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं श्री आलोक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में को प्रबंध निदेशक होंगे। ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव नरेशपाल गंगवार को आयुक्त कृषि उत्पादन एवं प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। कुंजी लाल मीणा को गंगवार की जगह ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं डिस्काम के अध्यक्ष पद पर स्थानांतरित किया गया है। गंगवार को हटाया जाना अधिकारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दो दिन पहले बजरी माफियाओं की फायरिंग के कारण चर्चा में आई धौलपुर की जिला कलेक्टर नेहा गिरी को जनजाति विभाग में संयुक्त शासन सचिव के पद पर लगाया गया है। चित्तौड़गढ़ की जिला कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार को आयुक्त टी एडं डी उदयपुर के पद पर तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव अंतरसिंह नेहरा को बांसवाडा का जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।भरतपुर कलेक्टर रहते हुए विवादो में आई आरूषी मलिक को हटाकर पंचायती राज विभाग में विशिष्ठ सचिव,रीको के एमडी गौरव गोयल को अब खान विभाग में निदेशक,हेमंत गैरा को वित्त सचिव बजट,गायत्री राठौड़ को आयुर्वेद सचिव,वैभव गैलेरिया को चिकित्सा शिक्षा सचिव,मंजू राजपाल को स्कूली शिक्षा सचिव,भवानी देथा को सामान्य प्रशासन सचिव,के.के पाठक को महिला एवं बाल विकास विभाग में सचिव,शूचि शर्मा को उच्च शिक्षा सचिव,सामनाथ मिश्रा को आरएसएमम में निदेशक,नीरज.के पवन को सहकारिता के साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में निदेशक का कार्यभार भी दिया गया है ।

एन.के.गुप्ता को जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट में एमडी,जोगाराम को भरतपुर जिलो कलेक्टर,ओमप्रकाश को कोटा कलेक्टर,जितेंद्र कुमार उपाध्याय को विभागीय जांच आयुक्त एवं विष्ण चरण मलिक को आबाकरी आयुक्त के पद पर लगाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!