Breaking News :
>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 24 आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारी का हुआ तबादला

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 मई 2023, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी सहित 24 आईएएस और एक पीसीएस अफसर के तबादले कर दिए हैं। नैनीताल के डीएम धीराज सिंह  गर्ब्याल अब हरिद्वार के जिलाधिकारी होंगे। अल्मोड़ा की डीएम वंदना को नैनीताल डीएम बनाया गया है। दोनों अफसर अपने जिलों में जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को अल्मोड़ा का डीएम बनाया गया है।

अपर सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता) कर्मेन्द्र सिंह ने देर रात तबादला आदेश जारी किए। इसके मुताबिक, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अध्यक्ष राजस्व परिषद से मुक्त कर दिया गया है। उनके बाकी सभी विभाग यथावत रहेंगे। लंबी बीमारी के बाद सचिवालय लौटीं अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से नियोजन, बाह्य सहायतित परियोजनाएं, वित्त अवस्थापना विकास आयुक्त से मुक्त कर उन्हें अध्यक्ष राजस्व परिषद के साथ पुनगर्ठन भी दिया गया।

ग्राम्य विकास व शहरी विकास हटाकर एसीएस आनंद बर्द्धन को वित्त और अवस्थापना विकास दिया गया है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से लोनिवि और अध्यक्ष ब्रिडकुल की जिम्मेदारी लेकर शहरी विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके वन एवं पर्यावरण विभाग यथावत रखे गए हैं।

सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम से वित्त हटाकर शेष विभागों को बरकरार रखते हुए नियोजन व बाह्य सहायतित परियोजनाएं दी गई हैं। सचिव नितेश कुमार झा को पेयजल से मुक्त कर ग्राम्य विकास व सीपीडी, यूडीवीएएस व रीप की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव अरविंद सिंह पेयजल की भी जिम्मेदारी देखेंगे। सचिव दिलीप जावलकर से नागरिक उड्डयन लेकर सचिव सचिन कुर्वे को दिया गया है।

सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्राम्य विकास व सीपीडी, यूजीवीएस व रीप से हटा दिया गया है। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय से औद्योगिक विकास व एमएसएमई हटाकर लोनिवि, ब्रिडकुल व खनन महानिदेशक सरीखे अहम महकमे सौंपे गए हैं। खनन महानिदेशक का दायित्व सचिव बृजेश कुमार संत से हटा दिया गया है।

सचिव चंद्रेश से पुनर्गठन लेकर डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सौंपा गया है। सचिव हरिचंद्र सेमवाल को मानवाधिकार आयोग के सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। सचिव विजय कुमार यादव से वन एवं पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन हटा दिया गया है। अब तक बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे सचिव डॉ. वी. षणमुगम को वित्त के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। अपर सचिव सी. रवि शंकर को इस प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय की सचिवालय में वापसी हुई है। उन्हें सचिव मुख्यमंत्री, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्योग के साथ आयुक्त निवेश नई दिल्ली बनाया गया है। सचिव दीपेंद्र कुमार को शहरी विकास हटाकर कृषि एवं कृषि कल्याण दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल संदीप तिवारी को कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि पीसीएस अफसर अरविंद कुमार को सचिव मानवाधिकार आयोग से मुक्त कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!