Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भवाली-नैनीताल-टांकी-किलबरी-पंगोट मोटर मार्ग में लो.नि.वि. द्वारा किया जायेगा नवीनीकरण कार्य, जानिए यातायात व्यवस्था

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 5 नवम्बर 2020, नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भवाली-नैनीताल-टांकी-किलबरी-पंगोट मोटर मार्ग में नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता लोनिवि के अनुरोध पर जनहित में सड़क नवीनीकरण कार्य दौरान निर्धारित समय के लिए 12 नवम्बर तक यातायात प्रतिबन्धित करने की स्वीकृति दी है। नवीनीकरण कार्य हेतु भवाली-नैनीताल-टाॅकी-पंगोट मोटर मार्ग 12 नवम्बर तक पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक, तत्पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 5 बजे तक यातायात बन्द रहेगा।
जिलाधिकारी ने लोनिवि के अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे सड़क नवीनीकरण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत निर्गत दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कार्य सम्पादित कराये जायें तथा मार्ग में दिशा सूचक एवं नोटिस बोर्ड लगाये जायें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य करते समय सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाये और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वह सड़क नवीनीकरण कार्य में सहयोग करें ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!