Breaking News :
>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज>>ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई>>बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी>>ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य>>सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए सफल>>कृषि विभाग की पहल से 70 हेक्टेयर क्षेत्र में शुरू हुई हाइब्रिड धान की खेती>>भविष्य में फसलों को होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए- गणेश जोशी>>वीकडेज में धीमी पड़ी ‘कृष्णावतारम’ की रफ्तार, छह दिन में कमाए 9.82 करोड़ रुपये>>नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत>>फॉर्म 6,7 और 8 का दैनिक रुप से रिव्यू करें ईआरओ- सीईओ>>पैठाणी महाविद्यालय बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का केंद्र, शुरू होंगे बीटेक-एमबीए जैसे कोर्स
फिल्म-जगत

‘भूत बंगला’ को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, फिल्म से हटाये गए कई सीन

अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। सेंसर बोर्ड से फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है, लेकिन इसके साथ ही कई अहम बदलाव और कट्स भी सुझाए गए हैं, जिन्हें मेकर्स ने स्वीकार कर लिया है। इन बदलावों के बाद फिल्म के कंटेंट और अवधि दोनों में बदलाव देखने को मिला है।

सेंसर बोर्ड यानी Central Board of Film Certification (CBFC) ने फिल्म के कुछ डायलॉग्स और दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। खासतौर पर गाली-गलौज वाले शब्दों को हटाया या बदला गया है, वहीं महिलाओं को लेकर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को भी संशोधित करना पड़ा। इसके अलावा फिल्म में मौजूद धार्मिक और अंधविश्वास से जुड़े दृश्यों के लिए डिस्क्लेमर जोड़ना जरूरी किया गया। इन सभी सुधारों के बाद फिल्म को सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया।

हालांकि, सर्टिफिकेशन के बाद भी फिल्म में कट्स का सिलसिला जारी रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने खुद कुछ दृश्यों को हटाने का फैसला लिया। कुल 63 कट्स किए गए, जिनमें ‘ओ सुंदरी’ गाने का 1 मिनट 12 सेकंड का हिस्सा और ‘ओ रे ओ सांवरिया’ गाने से 27 सेकंड की कटौती शामिल है। इन बदलावों के बाद फिल्म की कुल अवधि करीब 10 मिनट 5 सेकंड कम हो गई है और अब इसकी फाइनल लंबाई 2 घंटे 44 मिनट 52 सेकंड रह गई है।

निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, इसके पेड प्रिव्यू शो 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!