Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

भावना पांडे ने किया सवाल, आंदोलनकारी युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे बीते काफी दिनों से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं के धरने व प्रदर्शन को समर्थन देती आ रही हैं। इसी क्रम में अब उन्होंने पीआरडी जवानों के समर्थन में उनकी मांगों को लेकर हुंकार भरी है।

गुरुवार को गाँधी पार्क पर एकत्र हुए पीआरडी जवानों के धरने को समर्थन देने पहुंची जेसीपी मुखिया एवँ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे का पीआरडी जवानों के द्वारा फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया एवँ उन्हें सम्मानित किया गया।

इस दौरान पीआरडी जवानों की पीड़ा को व्यक्त करते हुए भावना पांडे ने कहा कि सरकार के द्वारा इन नौजवानों से काम तो खूब लिया जाता है लेकिन जब इनके हित व अधिकारों की बात की जाती है तो सरकार अपना पल्ला झाड़ लेती है।

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि हमने इतनी यातनाएं सहकर क्या पृथक उत्तराखंड राज्य इसी दिन के लिए लिया था कि हमारी युवा पीढ़ी सड़कों पर भूखी-प्यासी रहकर आंदोलन करे और नेता लोग हेलीकॉप्टरों में घूमें व एसी कमरों में बैठकर सत्ता की मलाई खाएं। उन्होंने पीआरडी जवानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार से पूछा कि दिन-रात मेहनत से कार्य करने वाले एवँ कोरोना काल के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा करने वाले इन नौजवानों के साथ ये अन्याय क्यों किया जा रहा है। आखिर सरकार इनकी मांगों को कब सुनेगी और कब इनकी सुध लेगी।

भावना पांडे ने कहा कि पीआरडी जवानों की ही तरह आज राज्य के कईं युवा अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं व भूखे-प्यासे रहकर अनशन कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या  सरकार को इन बेरोजगार युवाओं पर जरा भी तरस नहीं आता है।

उन्होंने कहा कि भीषण सर्दी के इस मौसम में ये आंदोलनकारी युवा खुले आसमान के नीचे तंबुओं में सोने को विवश हैं, जिनमें कुछ युवतियां व महिलाएं भी शामिल हैं। आखिर इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा और यदि इन बेरोजगार युवाओं को कुुुछ हो जाता है तो इसके लिए कौन उत्तरदायी होगा।

भावना पांडे ने कहा कि वे उत्तराखंड की आंदोलनकारी बेटी हैं और बाबा केदारनाथ ने ही उन्हें बेरोजगार युवाओं की मदद के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि जबतक सरकार आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं की मांगों को नहीं सुन लेती और इन युवाओं को इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक उनका ये समर्थन और ये लड़ाई यूँ ही जारी रहेगी।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि  उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं और युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर ही जनता कैबिनेट पार्टी का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ये बेरोजगार युवा व महिलाएं ही इस सरकार का घमंड तोड़ेंगे और भाजपा को सबक सिखाएंगे।