Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
देश

प्रताड़ित व्यक्तियों के हक़ के लिए लड़ाई लड़ेगी “भावना यूनियन”: भावना पांडे

देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि वो राज्य की पाटनदाई महिलाओं की हालत की ओर भी ज़रा ध्यान दें।

मीडिया को जारी अपने एक बयान में जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में सालों से काम कर रहीं पाटनदाई महिलाओं की हालत बेहद दयनीय एवँ चिंताजनक बनी हुई है किंतु इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

20211102_153923

भावना पांडे ने कहा कि राज्य की कईं पाटनदाई महिलाओं ने उन्हें अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि वे बहुत बुरे दौर से गुज़र रही हैं। ये महिलाएं सालों से इस कार्य को करती आ रही हैं, जिन्हें सरकार द्वारा सिर्फ 500 रुपये मेहनताने के तौर पर दिए जा रहे हैं।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि आज के महंगाई के दौर में 500 रुपये में आखिर होता क्या है। उन्होंने कहा कि इन पाटनदाइयों में कईं बुजुर्ग महिलाएं हैं, जिनका कहना है कि उनके हाथों से जन्मे बच्चे आज बड़े होकर सैनिक के तौर पर देश की सेवा कर रहे हैं, मगर वे आज भी वहीं हैं और सिर्फ 500 रुपये में गुज़र-बसर करने को विवश हैं।

उन्होंने सरकार से कटाक्ष भरे लहजे में पूछते हुए कहा कि क्या आपको मालूम भी है कि राज्य में पाटनदाई महिलाएं भी हैं, या नहीं? यदि नहीं तो कृपया इनके बारे में जानने का प्रयास करें और शीघ्र अति शीघ्र इनकी समस्याओं को निवारण करें।

20211123_165909

इसके अलावा उन्होंने समूह की महिलाओं की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि राज्य में लगभग 32000 के करीब महिला समूह की महिलाएं हैं जो उपेक्षा की शिकार हैं। इन महिलाओं का कहना है कि समूह के भीतर महज कुछ महिलाओं का ही फायदा होता है बाकी खाली हाथ ही रह जाती हैं।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि महिला समूहों को लेकर सरकार कुछ ऐसी नीति बनाएं जिससे सभी महिलाओं को रोजगार और उससे होने वाला लाभ मिल सके, सिर्फ कुछ महिलाओं के पास ही ये मुनाफा न जाए।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड की तमाम महिलाएं जनता कैबिनेट पार्टी से जुड़ रही हैं जिनमें स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकत्रियां, भोजन माताएं, आंगनबाड़ी एवँ महिला समूहों की महिलाएं आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे जेसीपी से एक लाख महिलाओं को जोड़ने का प्रयास कर रही हैं।

भावना पांडे ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वे जल्द ही एक यूनियन का गठन करने जा रही हैं जिसका नाम “भावना यूनियन” होगा। उन्होंने राज्य के सभी युवाओं और महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि जो भी भाजपा और कांग्रेस जैसे दलों से प्रताड़ित है वो उनकी इस यूनियन से जुड़े। उन्होंने कहा कि उनकी यूनियन उत्तराखंड के हित के लिए एवँ प्रताड़ित व्यक्तियों के हक़ के लिए लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि ऑटो यूनियन के कुछ लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिले हैं, जिनकी समस्याओं को दूर करने के लिए भी वे आवाज़ उठा रही हैं।

Loading

error: Content is protected !!