Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने कोर्ट में दी जमानत की अर्जी, आज होनी है सुनवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2020, सोमवार। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब भारती सिंह और उनके पति ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दी है, जिस पर आज सुनवाई होनी है। अब देखना है कि कोर्ट, भारती सिंह और उनके पति को राहत देता है या न्यायिक हिरासत को बरकरार रखा जाता है। अगर आज भारती सिंह को आज कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो कॉमेडियन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जाएंगी।

कॉमेडियन और उनके पति  को 86.5 ग्राम गांजा रखने और सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों ने गांजे का सेवन करने की बात भी स्वीकार की है। इसके बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने पहले भारती सिंह को गिरफ्तार किया था और उसके बाद उनके पति को भी हिरासत में ले लिया गया था। उसके बाद दोनों को रविवार में कोर्ट में पेश किया गया।

सबसे पहले एनसीबी ने खार डांडा इलाके में एक जगह पर छापा मारा था और एक 21 साल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। इस दौरान एलएसडी के 15 ब्लॉट्स, गांजा और नित्राजेपम समेत कई तरह के ड्रग्स बरामद हुए थे। साथ ही कुछ और इनपुट के आधार पर एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा था। इसके बाद एनसीबी की ओर से कपल को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया। समन जारी होने के बाद कपल पूछताछ के लिए एनसीबी कार्यालय पहुंचे और उनसे लंबे समय तक एनसीबी अधिकारियों ने पूछताछ की थी। फेमस कॉमेडियन को एनडीपीएस एक्ट 1986 के तहत शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया है कि उनके खिलाफ दवाओं के उपभोग के आरोप लगाए गए हैं।

एनसीबी भी कपल की जमानत याचिका पर अपने जवाब पेश करेगा। वहीं, विशेष सरकारी अभियोक्ता अतुल सरपांडे ने कहा है, ‘आज मैं दूसरे केस में व्यस्त हूं तो हम बहस के लिए किसी और तारीख का आग्रह करेंगे।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!