Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

सिंगर आदित्य नारायण और एक्ट्रेस श्वेता की रिसेप्शन पार्टी में भारती और उनके पति हर्ष ने किया रोमांटिक डांस

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 दिसंबर 2020, गुरूवार। बॉलीवुड सिंगर, एक्टर और एंकर आदित्य नारायण और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस श्वेता हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने मौजूदा हालात यानी कोरोना वायरस के चलते परिवार के करीबी लोगों के सामने सात फेरे लिए। लेकिन रिसेप्शन पार्टी में आदित्य ने इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स को इनवाइट किया था। गेस्ट की इस लिस्ट में कॉमेडियन भारती सिंह और और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया का भी नाम शामिल है। इस रिसेप्शन में दोनों ने काफी मस्ती की। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं यूजर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का जो वीडियो सामने आया है उसमें ये दोनों रिसेप्शन में जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान भारती व्हाइट कलर का लहंगा पहने बालों में गुलाब के फूलों का गजरा लगाए हुए नजर आ रही हैं तो वहीं हर्ष ब्लू कलर के सूट में हैं। इस वीडियो में भारती को गाने की धुन पर थिरकते हुए भी देखा जा सकता है। ड्रग केस को लेकर भारती- हर्ष की इस वीडियो पर लोगों ने भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। भारती सिंह के इस वीडियो केा फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

हाल ही में भारती और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने 21 नवम्बर को गिरफ़्तार किया था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, छापे में उनके घर से एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) 86.50 ग्राम गांजा बरामद किया था। दोनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट से 15000 हज़ार रुपये के मुचलके पर ज़मानत मिल गयी थी।

आदित्य और श्वेता की बात करें तो दोनों ने 1 दिसंबर को  मंगेतर श्वेता अग्रवाल से मंदिर में शादी की। दोनों ने एक दूसरे को शादी से पहले 11 साल तक डेट किया है। आदित्य और श्वेता अपनी शादी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे थे। शादी के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!