Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भारतीय लोक सेवा दल की उत्तराखंड कार्यकारणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ग्रहण की उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता

आकाश ज्ञान वाटिका। 27 दिसम्बर 2019 (देहरादून)। आज 27 दिसबंर 2019 को उत्तराखंड क्रांति दल की एक बैठक उक्रांद कार्यालय में संम्पन हुई जिसका संचालन केंद्रीय महासचिव डीके पाल ने किया। आज इस अवसर पर दल में कई लोगों द्वारा सदस्यता ग्रहण की गयी। जिसमें नेत्री प्रमिला रावत के नेतृत्व में सर्व प्रथम भारतीय लोक सेवा दल जो कि पंजीकृत दल है, ने पूर्णरूप से अपनी पूरी कार्यकारिणी अध्यक्ष आशीष नौटियाल सहित विशाल सिंह, सोमदत्त रतूड़ी, विक्रम, अजय भट्ट, मीना बमराडा, सरिता लेखवाल, राधा नौटियाल, कांति नौटियाल, सरिता लेखवाल, विमल राणा, दिनेश विज़, राकेश शर्मा, संकर सती, जसपाल सिंह भंडारी, पवन, सुनील मोर्य, विनोद चौहान आदि ने उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल होकर उनकी सदस्यता ग्रहण की। दल के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल, आगम दत्त नौटियाल, महिला नेत्री सुलोचना बहुगुणा, बीपी डोभाल, बीपी ममगई, देवेंन्द्र रावत, वीरेश चौधरी आदि ने दल की सदस्यता ली और दल को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

बैठक बाद एक प्रेस वार्ता भी उक्रांद कार्यालय में संम्पन हुई। प्रेस वार्ता को दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने संबोधित करते हुए बताया कि दल राज्य में संगठन को मजबूत कर रहा है और दल में तमाम लोग शामिल हो रहे हैं।
दल ने इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और राज्य के मुद्दों पर गंभीरता दिखाई। केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट कहा कि राज्य सरकार राज्य की स्थाई राजधानी पर मोन है जो पहाड़ी राज्य के लिय दुर्भाग्यपूर्ण है जिसे उत्तराखंड क्रांति दल बर्दास्त नहीं करेगा। दल बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहा है जो मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। साथ ही दिवाकर भट्ट ने राज्य के तमाम संगठनों, छोटे – बड़े दलों को राज्य हित में उक्रांद के साथ खड़े होने की अपील की और राज्य के तमाम मुद्दों पर एकजूट होकर, राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन हेतु आमंत्रित किया।
इस अवसर पर दल के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, बीड़ी रतूड़ी, हरीश पाठक, डीके पाल, जय जयप्रकाश उपाधाय, लताफत हुसैन, विजय कुमार बौड़ाई, राकेश राजपूत, रविन्द्र बिष्ट, राजू बिष्ट, प्रमिला रावत, रेखा मिंया, सन्नी भट्ट, बी एस सजवाण, गीता बिष्ट, प्रह्लाद रावत, उत्तम रावत ,धर्मेंद्र कटैत, अशोक नेगी, राजेश्वरी रावत, नितिन सैनी, अनिल डोभाल, नगर अध्यक्ष सुनील धयानि, शांति भट्ट, सुरेंद्र दत्त पेटवाल, समीर मुखर्जी आदि लोग मौजूद रहे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!