Breaking News :
>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा का उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्पष्ट बहुमत, भाजपा को मिलेंगे 3 और विधान परिषद सदस्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2022, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति के इतिहास में करीब चालीस वर्ष बाद एक ही पार्टी को विधान मंडल के दोनों सदन में बड़ा बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी उच्च सदन यानी विधान परिषद में और मजबूत होगी। विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद के चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने वाली भारतीय जनता पार्टी को जल्दी ही तीन और विधान परिषद सदस्य मिलेंगे।

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश विधान मंडल के विधान परिषद में अब और कमजोर होगी। समाजवादी पार्टी के तीन मनोनीत विधान परिषद सदस्यों बलवंत सिंह रामूवालिया, जाहिद हसन वसीम बरेलवी और मधुकर जेटली का कार्यकाल आज यानी 28 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि विधान परिषद में मनोनीत कोटे की तीन एमएलसी का कार्यकाल आज समाप्त होने के बाद भाजपा सरकार की ओर से जल्द 3 नए सदस्य मनोनीत करने की संस्तुति होगी।

भाजपा का उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्पष्ट बहुमत है। अब भाजपा और मजबूत होती जा रही है। विधानसभा के साथ ही अब विधान परिषद में भाजपा अपने संख्या बल पर कानून पारित करा सकती है। उसको दोनों ही सदनों में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सहयोगी दल के साथ 125 सदस्यों वाली समाजवादी पार्टी के अब विधान परिषद में सिर्फ 14 सदस्य ही रहेंगे। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के मई में तीन सदस्य और कम हो जाएंगे। 26 मई को भी समाजवादी पार्टी के तीन सदस्यों डॉ. राजपाल कश्यप, डॉ. संजय लाठर और अरविंद कुमार का कार्यकाल समाप्त होगा। इनमें संजय लाठर तो विधान परिषद में नेता विरोधी दल भी हैं। इन सभी को राज्यपाल ने मनोनीत किया है।

विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या अब 66 है। बीते मंगलवार को इनके 33 विधान परिषद सदस्यों ने शपथ ली थी। विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव में भाजपा ने 9 निर्विरोध सहित 33 पर जीत दर्ज की थी। समाजवादी पार्टी का तो खाता ही नहीं खुला था, जबकि 2 सीट निर्दलीय को मिली और 1 पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने जीत दर्ज की थी। भाजपा के 3 और सदस्य मनोनीत होने के बाद इनकी संख्या सौ सदस्यों में 69 की हो जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!