Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2022, रविवार, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले हफ्ते मध्य प्रदेश से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार प्रियंका गांधी शामिल होंगी। भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जीवन और आजीविका के मूलभूत मुद्दों पर जनमत तैयार करने के लिए प्रियंका गांधी 23 से 25 नवंबर तक अपने भाई राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेगी। बता दें कि प्रियंका गांधी पहले इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाई क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रचार में व्यस्त थीं।

भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। यह यात्रा अब तक 3,570 किमी की लगभग आधी दूरी तय कर चुकी है। बता दें कि अब तक इस यात्रा में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हो चुकी हैं। वहीं प्रियंका गांधी इस यात्रा में अब तक शामिल नहीं हुई है। प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का साथ इस यात्रा में मध्य प्रदेश से देंगी।

महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचने वाली है। यहां वह बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और फिर जनसंबोधन भी करेंगे। इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी राज्य में 382 किलो मीटर का सफर तय करेंगे। इसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में यात्रा राजस्थान प्रवेश करेगी। अनुमान के मुताबिक, यात्रा 3 दिसंबर को झालावाड़ जिले से राज्य में प्रवेश करेगी। इस बीच रूट में कोई भी बदलाव नहीं किए जाएंगे।

राहुल गांधी को मिली धमकी

इंदौर में राहुल गांधी को उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इससे देश भर के कांग्रेस नेताओं को चिंतित कर दिया है। बता दें कि राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी कुछ इसी तरह की परिस्थितियों में बम विस्फोट का शिकार बनाया गया था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रशासन से बात की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!