Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
ताज़ा खबरेंदेश

अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में भारत बंद का किया गया ऐलान

पूर्वांचल से सटी सीमाओं पर भी अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जून 2022, सोमवार, वाराणसी देश भर में अग्निपथ स्‍कीम को लेकर हो रहे विवाद के बीच बिहार में भारत बंद का आयोजन सोमवार को किया गया है। बिहार में बवाल होने की संभावनाओं को देखते हुए पूर्वांचल से सटी सीमाओं पर भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बिहार से सटे जिलों चंदौली, गाजीपुर, बलिया और पड़ोसी जिलों के अलावा बिहार से आने वाली ट्रेनों पर भी विशेष निगरानी की जा रही है। दूसरी ओर वाराणसी में अति संवेदनशील कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मचारियों की घेराबंदी की गई है। दूसरी ओर कैंट रोडवेज बस डिपो से सिगरा पुलिस ने सोमवार की दोपहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता की गई। इसके अतिरिक्‍त वाराणसी में डाफी टोल प्‍लाजा के अलावा जिले के प्रवेश मार्गों पर विशेष जांच दलों की तैनाती की गई है। 

वाराणसी में कछवारोड क्षेत्र के वाराणसी भदोही की सीमा बिहड़ा गुड़िया बार्डर पर मिर्जामुराद पुलिस अग्निपथ योजना में उपजे बवाल को लेकर सोमवार की सुबह से रोडवेज बसों को रोककर चेकिंग अभियान में लगी रही। इस लिहाज से बस स्‍टैंड से लेकर रेलवे स्‍टेशन और यात्री सुविधा वाले स्‍थानों पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। 

बिहार में सोमवार को अग्निपथ परियोजना के विरोध में राजनीतिक दलों की ओर से भारत बंद की घोषणा की गई है। इसकी वजह से बिहार की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों पर इसका असर संभावित होने की वजह से वहां पर सुरक्षा के उपाय और स्थिति को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। खासकर बिहार से सटे बलिया, गाजीपुर और चंदौली आदि जिलों की बिहार की सीमाओं पर अलर्ट जारी होने के साथ ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आने जाने वालों पर निगरानी रखने के साथ ही संदिग्‍ध लोगों से पूछताछ के बाद ही उनको छोड़ा जा रहा है। युवाओं पर सुरक्षा बलों की अधिक नजर बनी हुई है। 

अग्निपथ योजना को लेकर भारत बंद आंदोलन को देखते हुए जनपद की बिहार सीमा पर चौकसी बढ़ी दी गई है। सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस दोनों ओर से निरस्त की गई है। बिहार सीमा पर स्थित खलीहारी क्षेत्र में प्रदेश की पुलिस तैनात की गई है। सोनभद्र व चोपन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवान चक्रमण कर रहे हैं। पूरे जनपद में भी सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!