Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
मनोरंजन

सलमान ख़ान के नाम पर कोई कर रहा फ़र्ज़ी कास्टिंग – सलमान ने ट्वीट कर दी क़ानूनी कार्रवाई की धमकी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2020, गुरुवार। बॉलीवुड में अक्सर ऐसी ख़बरें आती रहती हैं कि किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस के नाम पर कोई फ़र्ज़ी कास्टिंग कर रहा है। कई बार मासूम नौजवान इनके चंगुल में फंस भी जाते हैं। फ़िल्मी दुनिया के रंगीन सपने आंखों में इतनी गहराई तक पैबस्त होते हैं कि धोखाधड़ी एकदम से नहीं देख पाते। अपना रुपया-पैसा और कई बार सम्मान भी गंवा बैठते हैं। सलमान ख़ान के नाम पर कुछ ऐसे ही मामले सुनने में आने के बाद उनके प्रोडक्शन हाउस की तरफ़ से क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गयी है।

सलमान ख़ान फ़िल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट से एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें इस बारे में बताया गया है। नोटिस में लिखा है- यह सूचित किया जाता है कि ना तो सलमान ख़ान और ना ही उनकी कंपनी सलमान ख़ान फ़िल्म्स इस समय किसी फ़िल्म के लिए कास्टिंग कर रहे हैं।

हमने अपनी आने वाली किसी फ़िल्म के लिए भी कोई कास्टिंग कंपनी तय नहीं की है। कृपया, इस संबंध में मिलने वाले किसी मैसेज या ईमेल पर विश्वास ना करें। अगर कोई सलमान ख़ान या सलमान ख़ान फ़िल्म्स का नाम अनाधिकृत ढंग से इस्तेमाल करते पाया गया तो उसके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक्टर विकास मनकतला ने फेसबुस पर एक फ़र्ज़ी कास्टिंग कॉल के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने व्हॉट्स एप पर हुई बातचीत के स्क्रीन शॉट शेयर करके बताया कि बातचीत में जिस लड़की के नाम का ग़लत इस्तेमाल किया गया है। ईमेल आईडी फेक है और सलमान ख़ान फ़िल्म्स का वो डोमेन नहीं है, जो उसमें दिया गया है।

लॉकडउन की वजह से इस वक़्त शूटिंग पूरी तरह बंद हैं। फ़िल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग नहीं की जा रही है। सलमान ख़ान ख़ुद इतने दिनों से अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर सेल्फ़ आइसोलेशन में थे, जहां से उन्होंने दो गाने रिलीज़ किये। सलमान फ़िलहाल अपने फॉर्म हाउस से मुंबई स्थित अपने निवास पर लौट चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!