Breaking News :
>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा
उत्तराखण्डधार्मिक

चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें : डॉ० धन सिंह रावत

यात्रा के दृष्टिगत चुनाव आयोग ने दी विभागीय समीक्षा बैठक की अनुमति

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० रावत ने ली मुख्य चिकित्साधिकारियों की बैठक, दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 21 अप्रैल 2024, श्रीनगर/देहरादून। राज्य में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत विभागीय कार्यों को लेकर सक्रिय हो गये हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से आगामी चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की अनुमति मिलते ही चार धाम यात्रा से सबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही श्रीनगर एवं दून मेडिकल कालेज सहित एम्स ऋषिकेश को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए गये।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने श्रीनगर मेडिकल कालेज के सभागार में चार धाम यात्रा के दृष्टिगत के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने यात्रा काल के दौरान तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। डा. रावत ने बताया कि आगामी 10 मई से प्रदेश में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से संजीदा है। राज्य सरकार यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी है इसके लिये ठोस रोड़मैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य में प्रभावी आचार संहित में ढील देने हेतु दो दिन पहले शासन स्तर से भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगने दे निर्देश दिये गये थे, जिस पर भारत निर्वाचन आयोग ने कुछ शर्तों के साथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की अनुमति प्रदान कर दी है।

डॉ० रावत ने बताया कि निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर विभागीय अधिकारियों को चार धाम यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली इसके साथ ही उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा से सबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को यात्रा मार्गों पर आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण, स्थाई एवं अस्थाई चिकित्सा इकाईयों में पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विभागीय उच्चाधिकारियों को विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ, फार्मासिस्ट सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही श्रीनगर मेडिकल कालेज, दून मेडिकल कालेज एवं एम्स ऋषिकेश को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये गये।

बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ० विनीता शाह एवं निदेशक स्वास्थ्य डॉ० भागीरथी जंगपांगी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया जबकि प्राचार्य श्रीनगर मेडिकल कालेज प्रो. डॉ० सीएमएस रावत, सीएमओ पौड़ी डॉ० प्रवीण कुमार, सीएमओ टिहरी डॉ० मनु जैन, सीएमओ चमोली डॉ० राजीव शर्मा, सीएमओ रुद्रप्रयाग डॉ० एच.सी. एस मर्तोलिया, सीएमओ उत्तरकाशी डॉ० बी.एस. रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!