Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
स्वास्थ

पेट की चर्बी सिर्फ खानपान से ही नहीं बढती, ये आदतें भी हो सकती है जिम्मेदार

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 सितम्बर 2025, शनिवार, देहरादून। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन बढ़ना और खासतौर पर पेट पर चर्बी जमा होना सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है। यह परेशानी अब केवल बड़े-बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं और बच्चों में भी तेजी से देखने को मिल रही है। डॉक्टरों के अनुसार, पेट और कमर के आसपास की अतिरिक्त चर्बी शरीर के लिए सबसे खतरनाक मानी जाती है, क्योंकि यह कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकती है।

अध्ययन बताते हैं कि जिन लोगों के पेट पर फैट ज्यादा जमा होता है, उनमें हृदय रोग, डायबिटीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसी क्रॉनिक बीमारियों का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में कहीं अधिक होता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर वजन नियंत्रित रखने की सलाह देते हैं।

असल समस्या यह है कि अधिकतर लोग बेली फैट को सिर्फ गलत खानपान से जोड़ते हैं, जबकि यह पूरी सच्चाई नहीं है। नींद की कमी, देर रात तक जागना, शराब का सेवन और लंबे समय तक बैठे रहना भी पेट की चर्बी बढ़ाने के बड़े कारण हैं।

नींद और बेली फैट का गहरा संबंध
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग रात में छह घंटे से कम सोते हैं, उनमें पेट पर चर्बी जमा होने का खतरा 30% ज्यादा होता है। नींद पूरी न होने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और फैट तेजी से स्टोर होने लगता है।

शराब और पेट की चर्बी
विशेषज्ञ बताते हैं कि शराब में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी सीधे पेट और लिवर पर चर्बी के रूप में जम जाती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोध के अनुसार, नियमित रूप से शराब पीने वालों में बेली फैट का खतरा और भी अधिक रहता है।

निष्कर्ष
पेट की चर्बी को हल्के में लेना आपके स्वास्थ्य को गंभीर खतरे में डाल सकता है। इसे कम करने के लिए केवल डाइटिंग ही नहीं, बल्कि नींद पूरी करना, शराब से दूरी बनाना और रोजाना शारीरिक गतिविधि बढ़ाना भी बेहद जरूरी है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!