Breaking News :
>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
क्राइम

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार 

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2023, गुरुवार, नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गाजीपुर थाना पुलिस ने पहले कातिलाना हमले का केस दर्ज किया था, जिसे लड़के की मौत के बाद हत्या में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने वारदात मे शामिल 15 से 17 साल के चार नाबालिगों को पकड़ लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वारदात के समय ये नशे में थे। पुलिस के मुताबिक, अरुण परिवार के साथ मुल्ला कॉलोनी के पास पेपर मार्केट की झुग्गी में रहते थे। वह मूल रूप से यूपी के बहराइच से थे।

अरुण गुजरात में एक नमकीन की फैक्ट्री में काम करते थे, जो पांच दिन पहले ही छुट्टी लेकर परिवार से मिलने यहां आए थे। वह मंगलवार शाम 6:45 बजे अपने छोटे भाई और गांव के दो अन्य लड़कों के साथ पेपर मार्केट के करीब से गुजर रहे थे। इसी दौरान चार लड़के मिले। अरुण के 16 साल के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि वे लड़के भाई अरुण से बीड़ी मांगने लगे, जिन्होंने बीड़ी होने से इनकार किया। लड़के बीड़ी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। बहस होने लगी तो एक लड़के ने ईंट उठाकर उनके गांव के लड़के को मार दी। दो लड़कों ने अरुण को पकड़ा और चौथे ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अरुण लहूलुहान होकर गिर पड़े। चारों लड़कों को पकड़ने की कोशिश की, जो फरार हो गए। अरुण एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

एसएचओ धीरज सिंह की देखरेख में बनी एएसआई संजीव कुमार और सुरेंद्र सिंह की टीम ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया, जो नाबालिग निकले। पुलिस इनकी काउंसिलिंग कर रही है, जिनसे वारदात में इस्तेमाल चाकू अभी बरामद नहीं हुआ है। ये सभी स्कूल ड्रॉप आउट हैं, जो आसपास की मंडियों में छोटा-मोटा काम करते हैं। इनके घरवाले भी मछली या चाय बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद अरुण की बॉडी परिजनों को सौंप दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!