Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
दिल्लीदेश

सावधान ! देश के इन राज्यों में ठंड पकड़ेगी जोर, घना कोहरा बनेगा परेशानी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 12 जनवरी 2024, नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण, 12 और 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश में हल्की वर्षा और हिमपात होने का अनुमान है। 16 जनवरी से इसमें और वृद्धि के भी आसार हैं। उत्तराखंड में भी 16-17 जनवरी को हल्की वर्षा होने और हिमपात होने के आसार हैं। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

ग्यारह से 15 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर सुबह कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं, जिससे ठिठुरन भरी ठंड और अधिक बढ़ जाएगी। पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी 11 और 12 जनवरी को सुबह कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की चपेट में रहने के आसार हैं और यह सिलसिला अगले तीन दिनों तक चलने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, 11 और 12 जनवरी को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में और 13-15 जनवरी तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है।

ग्यारह और 12 तारीख को उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है; आईएमडी ने कहा कि 11 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश में और उसके बाद थम जाएगा। मध्य-पूर्वी भारत के कई स्थानों पर अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के अनुमान है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!