Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
खेल-जगत

बीसीसीआइ ने महेंद्र सिंह धौनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मुस्कुराहट ही रास्ता है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने क्रिकेट के सभी लोकल और इंटरनेशनल शेड्यूल स्थगित कर दिए हैं। यहां तक कि कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल का 13वां सीजन भी स्थगित कर दिया है, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी वापसी करने वाले थे। हालांकि, अभी धौनी की वापसी पर ब्रेक लग गया है, लेकिन इस बीच बीसीसीआइ ने धौनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बीसीसीआइ ने एमएस धौनी की एक तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं। धौनी की ये तस्वीर कई साल पुरानी है, जिसे बीसीसीआइ ने कैप्शन दिया है, “मुस्कुराहट ही रास्ता है”। इस तस्वीरे के मायने कुछ भी हों, लेकिन कैप्टन कूल की इस मुस्कुराहट का हर एक फैन कायल है। आप भी देखिए बीसीसीआइ का ये पोस्ट

Smile is the way to be ????????

View image on Twitter

आपकी जानकारी के लिए बता दें, महेंद्र सिंह धौनी ने आइसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल के बाद से एक भी प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली करीबी बार के बाद से धौनी क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, आइपीएल 2020 में उनकी वापसी संभव थी और वे चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेनिंग सेशन में भी शामिल हो गए थे, लेकिन कोरोना वायरस से धौनी की वापसी की उम्मीदों पर ब्रेक लगा दिया।

आइपीएल 2020 का पहला मैच 29 मार्च को होना था, जिसमें एमएस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को भिड़ना था, लेकिन अब बीसीसीआइ ने दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग को 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं, एमएस धौनी भी चेन्नई से रांची वापस लौट आए हैं, क्योंकि कोरोना के चलते सीएसके का ट्रेनिंग कैंप भी कैंसिल कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!