Breaking News :
>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
ताज़ा खबरेंदेश

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित पाए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सौरव गांगुली को कोरोना संक्रमित पाया गया है। गांगुली का कोरोना वायरस टेस्ट पाजिटिव पाया गया है। बीसीसीआइ के बॉस सौरव गांगुली ने सोमवार को कोविड 19 का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार की देर शाम को मिली और वो रिपोर्ट पाजिटिव थी।

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष को कोरोना से संक्रमित पाया गया था। उस दौरान गांगुली की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन इस बार गांगुली की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली काफी समय से अपने कोलकाता स्थित घर पर ही रह रहे हैं। 

भारत के लिए करीब 12 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सौरव गांगुली लंबे समय तक टीम इंडिया के कप्तान भी रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां तक कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2003 के विश्व कप का फाइनल मुकाबला भी खेला था, जिसमें टीम इंडिया को आस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वे देश को कई द्विपक्षीय और मल्टी नेशन सीरीज जिता चुके हैं।

साल 1996 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सौरव गांगुली ने आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2008 में खेला था। इसके बाद वे आइपीएल में जरूर साल 2012 तक नजर आए, लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इतना ही नहीं, वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट में एक प्रशासक और कोच के तौर पर भी नजर आए। उन्होंने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!