Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
खेल-जगत

विराट कोहली के इशारा से मैच में बदल गया बल्लेबाजी क्रम

भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को कप्तान विराट कोहली की आतिशी पारी की बदौलत मेहमान वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कप्तान कोहली की 94 रन की तूफानी पारी ने भारत को टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत दिलाई। विराट ने बताया कि वो बल्लेबाजी के बॉस हैं। मैदान पर गेंदबाजी की उनके आगे नहीं चलती और टीम इंडिया में सिर्फ उनकी ही चलती है।

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ हैदराबाद टी20 में दमदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा को शुरुआत में ही विंडीज गेंदबाजों ने वापस भेज दिया और ऐसा लगा टीम इंडिया इस लक्ष्य को हासिल करने से चूक जाएगी। पहले शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल ने बल्ले का जोर दिखाया और फिर कप्तान ने ऐसी पारी खेली जिसने भारत को टी20 में सबसे बडे स्कोर का पीछा करते हुए जीत दिलाई।

कप्तान कोहली ही हैं असली बॉस

मैदान पर बल्ले से जोर दिखाने वाले कोहली का टीम इंडिया में भी पूरा जोर चलता है। शुक्रवार को मैच के दौरान ही यह देखने को मिल गया। डगआउट में कोच शास्त्री भले ही खिलाड़ियों के साथ बैठे थे लेकिन प्लानिंग बल्लेबाजी कर रहे कोहली ही कर रहे थे। 12 ओवर के बाद विराट ने मैदान से ही इशारा किया और बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हो गया।

विराट ने बल्लेबाजी करते हुए बदला बल्लबाजी क्रम

चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी करने आना था वो पैड पहनकर तैयार थे। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी से रन बनाने की जरूरत थी और मैदान से कोहली ने रिषभ पंत को तैयार रहने का इशारा किया। कोच ने पंत को बताया और वो तुरंत ही पवेलियन से डगआउट में आ गए। इतना ही नहीं श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद मैदान पर रविंद्र जडेजा की जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए। यह भी कप्तान कोहली की ही प्लानिंग थी।

रिषभ पंत ने आते ही लगाया छक्का

कप्तान के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किए जाने के बाद केएल राहुल जैसे ही आउट हुए तो रिषभ पंत मैदान पर उतरे। उन्होंने पहली गेंद का सामना किया और जोरदार छक्का लगाया। पंत 9 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!