Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह कि अध्यक्षता को सचिवालय में बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह कि अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव श्री सिंह ने बैंकर्स को पर्वतीय जनपदों का  ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को अपने अपने जनपदों में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने एवं प्रत्येक स्तर पर लम्बित प्रकरणों एवं आवेदनों को शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिये। उन्होंने सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं का ऑनलाइन क्रियान्वयन करने हेतु सभी विभागों को निर्देश दिए, ताकि प्रगति के सही एवं वास्तविक आँकड़ों का संकलन किया जा सके।
मुख्य सचिव ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिये जिलाधिकारी जनपद अल्मोड़ा एवं सम्बन्धितों को निर्देश दिये कि सभी बैंकों एवं विभागों का पूर्णतः डिजिटाईजेशन करने हेतु तेजी से कार्यवाही की जाए।
ज्ञातव्य हो कि भारतीय रिजर्व बैंक, इण्डियन बैंक एसोसिएशन एवं सार्वजनिक बैंकों के सी.ई.ओ. के मध्य 19 जुलाई, 2019 को आयोजित बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक जनपद का 100 प्रतिशत डिजिटाईजेशन किया जाना है। इस हेतु उत्तराखण्ड राज्य में जनपद अल्मोड़ा का चयन किया गया है। जिसके अन्तर्गत अल्मोड़ा जनपद का पूर्ण रूप से डिजिटाईजेशन करने के लिए जनपद में कार्यरत सभी बैंक, स्टेकहोल्डर्स, राज्य सरकार के विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इसमें अपेक्षित योगदान किया जायेगा।
मुख्य सचिव ने सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास विकास योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक गांवों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश देते हुए तैयार रोडमैप के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती मनीषा पंवार, सचिव श्री अमित नेगी, श्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम, श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, बैंकों के महाप्रबन्धक सहित समस्त विभागों के अपर सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!