Breaking News :
>>वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान>>क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1>>जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त>>आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद>>लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक>>केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी>>मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन>>सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी : सतपाल महाराज>>कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण>>‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज>>जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त>>होटल के रूप में संचालित शहरी धनाढ्य व्यक्तियों के होमस्टे पर जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई>>खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी>>आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज>>हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय भारत दौरे पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 सितम्बर 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को शेख हसीना का राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजदू रहे। राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने शेख हसीना से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत के बाद बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा कि भारत हमारा मित्र है। जब भी मैं भारत आती हूं, तो यह मेरे लिए खुशी की बात होती है। खासकर इसलिए कि हम हमेशा अपने मुक्ति संग्राम के दौरान भारत के योगदान को याद करते हैं। हमारे बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, हम एक दूसरे के साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य ध्यान गरीबी उन्मूलन और अर्थव्यवस्था को विकसित करना है। इन सभी मुद्दों के साथ मुझे लगता है कि हमारे दो देश एक साथ काम करते हैं ताकि न केवल भारत और बांग्लादेश में बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में लोगों को बेहतर जीवन मिल सके। यही हमारा मुख्य फोकस है।

इसके साथ ही शेख हसीना ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच बहुत ही उपयोगी चर्चा होगी। हमारा मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से विकसित होना और हमारे लोगों की बुनियादी जरूरतों को भी पूरा करना है, जो हम कर पाएंगे। दोस्ती से आप किसी भी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। इसलिए हम हमेशा ऐसा करते हैं।

सोमवार को नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय हित के मुद्दों पर खास चर्चा हुई। सोमवार को ही उन्होंने निजामुद्दीन औलिया दरगाह का भी दौरा किया। यह दरगाह दिल्ली में एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में प्रसिद्ध है।

प्रधानमंत्री हसीना के सोमवार को यहां पहुंचने पर नई दिल्ली हवाई अड्डे में कपड़ा और रेल राज्य मंत्री दर्शन जरदोश ने उनका स्वागत किया। शेख हसीना की यात्रा महत्वपूर्ण है और इससे भारत और बांग्लादेश के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि 2021 में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के 50वें वर्ष को छूने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। पिछले साल बांग्लादेश की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ और राष्ट्र के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की 100वीं जयंती भी मनाई गई थी।

बता दें कि शेख हसीना और पीएम मोदी के बीच मंगलवार को अलग से बैठक होगी। साथ ही शेख हसीना आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करने वाली हैं। शेख हसीना सोमवार को ही भारत आईं हैं। बांग्लादेश भारत का ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत एक महत्वपूर्ण भागीदार है। दोनों देशों के संबंधों को लेकर यह यात्रा बेहद खास है।

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शेख हसीना के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और बांग्लादेश के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। इनमें भूमि और समुद्री सीमा सीमांकन, सुरक्षा, संपर्क, विकास सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बिजली और ऊर्जा, व्यापार और वाणिज्य, अर्थव्यवस्था, रक्षा सहित कई क्षेत्रों में ठोस परिणाम प्राप्त हुए हैं।

इस बार के दौरे में दोनों देशों के बीच शामिल एजेंडे में रक्षा सहयोग को बढ़ावा, क्षेत्रीय संपर्क पहल का विस्तार और दक्षिण एशिया में स्थिरता स्थापित करना प्रमुख रूप से शामिल है। भारत और बांग्लादेश ने पिछले कुछ सालों में कई कनेक्टिविटी पहलों को पुनर्जीवित करने के अलावा क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल बनाने की मांग की है। अखौरा-अगरतला रेल लिंक जल्द ही फिर से खुल जाएगा। साथ ही यह अनुमान है कि अगरतला और चटगांव कुछ हफ्तों में हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!