Breaking News :
>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

संस्कृति की पहचान – सात दिवसीय बंड मेले के छठे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा

पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में सात दिवसीय बंड मेले के छठे दिन लोक गायक गजेन्द्र राणा, पूनम सती व भागचन्द्र सावन एण्ड पार्टी की एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जनता को देर सायं तक बैठने को मजबूर कर दिया। बंन्ड मेले की पांचवी सांस्कृतिक संध्या जौनसार कला मंच व कल्पेश्वर सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों के नाम रही, जौनसार के ईष्ट देवता महासू की स्तुति सहित जौनसार भाबर की पूरी सांस्कृतिक विरासत को बण्ड मेले में प्रस्तुत की। जौनसार की सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए रातभर कडाके की ठण्ड में दर्शक पण्डाल पर ही बैठने व झूमने को मजबूर हुए। जौनसार के कलाकारों द्वारा सिर पर चाय बनाने से लेकर कांच के टुकडों में नृत्य करने का हतप्रभ कर देने वाली प्रस्तुति से हर कोई हैरान रह गया। वहीं कल्पेश्वर के कलाकारों द्वारा भी शानदार प्रस्तुतियाॅं दी गयी।

बंड मेले के छठे दिन के बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा रजनी भण्डारी थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले विकास के पोषक होते हैं साथ ही संस्कृति की पहचान बनी है मेले। उन्होनें कहा कि बंड मेले नें अल्प समय में ही जिस तेजी से पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनायी है उसके पीछे यहां के लोगों का सबसे बडा योगदान है। उन्होनें कहा कि जिस तरह से प्रदेश के अन्य मेले अपनी पहचान खोते जा रहें हैं वहीं दूसरी ओर बंड मेले नें आज भी अपनी संस्कृति को जीवित रखा है। रजनी भण्डारी नें मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का भी निरीक्षण किया। बण्ड मेले के छठे दिन उद्योग विभाग गोपेश्वर द्वारा उद्योग गोष्ठी का अयोजन किया गया जिसमें लोगों केा रोजगार से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। 

बंड मेले के छठे दिन गढवाली लोक गायक गजेन्द्र राणा, पूनम सती और भागचन्द सावन की जुगलबन्दी ने मेले में चार चाॅद लगा दिये। तीनों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा बण्ड मेला सरोबोर हो गया। भागचन्द्र सावन के…., गजमाला…., गीत की जरिये पहाड की याद दिलाई तो वही गजेन्द्र राणा की पुष्पा छोरी पौडी खाल की…., बबली तेरू मोबाइल…., लाली हौंसिया पधानी लाल…., के अलावा एक के बाद एक प्रस्तुति ने बण्ड मेले में चार चाॅद लगा दिये वहीं लोक गायिका पूनम सती के बधाण की नन्दा ने तो पूरा पाण्डाल ही नन्दामय हो उठा सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन त्रियुगीनारायण मेला समिति के अध्यक्ष, युवा गायक दिवाकर गैरोला ने अपनी शानदार प्रस्तुति से की।

इस अवसर पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सती, महामंत्री हरिदर्शन सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, संरक्षक गंजेद्र राणा व रमेश बण्डवाल, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल बण्डवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह नेगी, नपं अध्यक्ष पीपलकोटी रमेश बण्डवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर सुरेन्द्र लाल, जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, दशोली ब्लाॅक प्रमुख विनीता देवी, जिपंस उर्गम सूरज सैलानी, जोशीमठ प्रमुख हरीश परमार, अशोक शाह, ग्राम प्रधान लुहाॅ शशि पुण्डीर, क्षेपं सदस्य लुहाॅ मीना सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!