Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

31 जुलाई से उत्तराखंड में पॉलीथिन पर प्रतिबंध: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून : उत्तराखंड में 31 जुलाई से पॉलीथिन का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की। उन्होंने थोक विक्रेताओं से आग्रह किया कि वह समय रहते पॉलीथिन का स्टाक समाप्त कर दें, क्योंकि इस बार सरकार सख्ती के साथ पॉलीथिन से निपटेगी।

मंगलवार को कौलागढ़ रोड स्थित ओएनजीसी के सभागार में गति फाउंडेशन, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई से एक सप्ताह पहले पॉलीथिन का प्रयोग न करने को लेकर जागरूकता  अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोग खुद को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए मानसिक रूप से तैयार कर लें।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता इस संकल्प में सहयोग करेगी, क्योंकि जनभागीदारी के बिना यह मुहिम सफल नहीं हो पाएगी। नैनीताल, गोपेश्वर, श्रीनगर व पौड़ी में भी जन जागरुकता के बूते ही पॉलीथिन पर प्रभावी अंकुश लग पाया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य को पॉलीथिन मुक्त करने व पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न कार्यों के लिए ईको टास्क फोर्स के गठन की भी घोषणा की।

फोर्स के गठन में प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों समेत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे गैर सरकारी संगठनों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक डॉ. जयराज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. एसपी सुबुद्धि, गति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल, डॉ. सनत कुमार, पूर्व प्रमुख वन संरक्षक डॉ. आरबीएस रावत, प्लास्टिक मैन विपिन कुमार, विभापुरी दास आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!