Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हम नैनीताल शहर को निर्बाध पानी की आपूर्ति के लिए वर्ष 2055 की जनसंख्या का आंकलन करते हुये कार्य योजना बनायें : सांसद अनिल बलूनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2021, बुधवार, हल्द्वानी(सूचना)। सरोवर नगरी में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 16 जून 2021 को सर्किट हाउस काठगोदाम में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। इस बैठक में सांसद अजय भटट भी मौजूद थे।

सांसद अनिल बलूनी ने अधिकारियों से कहा कि पर्यटन नगरी नैनीताल में पेयजल के स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने बताया कि दशकों पहले नैनीताल शहर तथा उसके आसपास आबादी कम थी ऐसे में नैनीझील से पानी लिफ्ट कर पेयजल आपूर्ति हो जाती थी, लेकिन पर्यटन नगरी के साथ ही आसपास के इलाकों मे जनसंख्या वृद्वि से पेयजल की समस्या होने लगी है। जिसके कारण शहर को कुछ समय ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है जबकि पर्यटन नगरी में पेयजल की आपूर्ति निरंतर होना आवश्यक है। जिसका स्थाई समाधान आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नैनीताल झील से 8 एमएलडी पानी लिफ्ट किया जा
रहा है। झील के रिचार्ज न होने तथा पानी का दोहन होने के कारण झील का स्तर काफी नीचे चला जाता है। इस सब तथ्यों को ध्यान मे रखते हुये जरूरी है कि हम नैनीताल शहर को निर्बाध पानी की आपूर्ति के लिए वर्ष 2055 की जनसंख्या का आंकलन करते हुये कार्य योजना बनायें। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में नैनीताल शहर को लगभग 41 एमएलडी पेयजल की आवश्यकता का आंकलन किया गया है। ऐसे में हमें नैनीझील की निर्भरता को कम करते हुये, गरमपानी कोसी नदी से जलापूर्ति योजना बनानी होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कार्य योजना को तत्काल प्राथमिकता मे शामिल करते हुये डीपीआर बनाकर भारत सरकार को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार से फंडिंग कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के एनएचपी (नेशनल हाइड्रो प्रोजेक्ट) द्वारा सहयोग किया जायेगा।

सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि सिचाई विभाग को डीपीआर बनाने के लिए 75 लाख रूपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने सिचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह 15 अक्टूबर 2021 तक सिचाई अनुसंधान संस्थान रूड़की के तकनीकी मार्गदर्शन मे डीपीआर तैयार करायें। उन्होंने जलनिगम तथा जलसंस्थान के अधिकारियों से कहा कि इस प्रोजेक्ट में वन भूमि हस्तान्तरण के सम्बन्ध में भी कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए।

सांसद अजय भटट ने कहा कि नैनीताल पर्यटन नगरी है ऐसे मे वहाँ क्षेत्रवासियों एवं पर्यटकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु यह एक महत्वाकांक्षी योजना है इसलिए अधिकारी युद्व स्तर पर कार्य कर अक्टूबर तक डीपीआर भारत सरकार को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना के बनने से नैनीझील पर भी दबाव कम होगा।

जिलाधिकारी धीराज सिह गर्व्याल ने बताया कि प्राथमिक सर्वे के अनुसार कोसी नदी (गरमपानी) से नैनीताल तक पानी पहुँचाने के लिए 24 किमी० लम्बी पेयजल लाइन बिछाई जायेगी। नदी से 1.53 एमसीएम पानी स्टोर किया जायेगा। कोसी नदी से नैनीताल तक पेयजल पहुँचाने हेतु चार पम्पिंग स्टेशन बडेरी, रातीघाट, पाडली एवं दूणीखाल में बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि बडेरी पुल के पास पानी के संग्रह करने के लिए 120 मीटर लम्बी तथा 12 मीटर ऊँची क्रत्रिम झील बनाई जायेगी जिसमें पानी का भण्डारण कर पम्पिंग स्टेशनों के जरिये लिफ्ट कर पाइप लाइन के जरिये नैनीताल शहर को आपूर्ति की जायेगी। उन्होंने कहा बडेरी मे बनने वाली झील से आसपास के जलस्रोत रिचार्ज होंगे तथा यह झील पर्यटन  का केन्द्र बनेगी जिससे रोजगार के अवसर भी सृजित होगें।

बैठक में अधिशासी अभियन्ता हरीश चन्द्र सिह भारती,अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम जीएस तोमर व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!