Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
मनोरंजन

COVID 19 से जंग के लिए बाहुबली कलाकार प्रभास ने पीएम रिलीफ़ फंड को दिए 3 करोड़

कोरोना वायरस कोविड 19 का प्रसार रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है। उधर, फ़िल्म सेलेब्रिटीज़ ने इस सबसे बड़ी जंग में सक्रिय भूमिका निभाना शुरू कर दिया है। अभी तक सोशल मीडिया के ज़रिए अपील करने वाले सेलेब्स ने अब राहत कार्यों में मदद करने का बीड़ा उठाया है। इसी के तहत पीएम और राज्य सरकारों के रिलीफ़ फंड में डोनेशन का सिलसिला चल पड़ा।

दक्षिण भारत से ख़बर आ रही है कि बाहुबली कलाकार प्रभास ने पीएम रिलीफ़ फंड को 3 करोड़ की बड़ी राशि दान की है, वहीं 50-50 लाख रुपये की रकम आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड को दान किये हैं। इससे पहले दक्षिण भारत से रजनीकांत, कमल हासन, प्रकाश राज, राम चरन, पवन कल्याण और महेश बाबू के विभिन्न रिलीफ़ फंड में दान करने की ख़बरें आ चुकी हैं।

बॉलीवुड से रितिक रोशन ने कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मियों के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने बीएमसी वर्कर्स को मास्क डोनेट किये हैं, ताकि वायरस से वॉर में वो ख़ुद को सुरक्षित रख सकें। गुरुवार को कपिल शर्मा ने इस आपदा से लड़ने के लिए पीएम रिलीफ़ फंड को 50  लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी।

महेश बाबू ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सीएम रिलीफ़ फंड को 1 करोड़ रुपये डोनेट किये हैं। तेलुगु सुपरस्टार राम चरन ने केंद्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकारों को 70 लाख रुपये डोनेट किये। उन्होंने बताया कि यह रकम उन्होंने पवन कल्याण से प्रेरित होकर दी है। राम चरन ने लिखा कि हमारी सरकारें जो कर रही हैं, उससे प्रभावित होकर मैं कुछ प्रयास करना चाहता था। उम्मीद है कि आप सब लोग घर पर सुरक्षित होंगे। राम चरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकारों के प्रयासों की तारीफ़ भी की है।

इससे पहले तेलुगु स्टार और नेता पवन कल्याण ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वो पीएम मोदी को सपोर्ट करने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ का दान दे रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक नेतृत्व में कोरोना महामारी से निकल जाएंगे। पवन ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सीएम रिलीफ़ फ़ंड को भी 50 लाख रुपये का दान दिया है, ताकि कोरोना से लड़ने में तेज़ी आए।

बता दें कि इससे पहले अभिनेता प्रकाश राज फ़िल्म इंडस्ट्री के ऐसे लोगों की मदद का एलान कर चुके हैं जो रोज़मर्रा कमाई करते हैं। प्रकाश राज ने अपने स्टाफ को भी अगले महीने का वेतन एडवांस में देकर छुट्टी कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!