Breaking News :
>>पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया>>अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव>>‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक>>जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
देश

बेहद गोपनीय तरीके से बगदादी के शव को लगाया गया ठिकाने

आइएस सरगना (ISIS leader) अबू बकर अल बगदादी (Abu Bakr-al Baghdadi) के पार्थिव शरीर का अमेरिकी मानकों और सशस्‍त्र संघर्ष कानून (law of armed conflict) के तहत उचित तरीके से अंतिम संस्‍कार कर दिया गया है। अमेरिका के ज्‍वाइंट चीफ ऑफ स्‍टॉफ (US Joint Chiefs of Staff) जनरल मार्क मिले (General Mark Milley) ने यह जानकारी दी। हालांकि, उन्‍होंने यह नहीं बताया कि बगदादी के शव को किस तरह और कहां ठिकाने लगाया गया।

पेंटागन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मार्क मिले (Mark Milley) ने बताया कि बगदादी के पार्थिव शरीर के अवशेषों को डीएनए जांच के साथ उसकी पहचान की पुष्टि की गई और उसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसे निपटाया गया। उन्‍होंने यह भी बताया कि बगदादी की अंतिम क्रिया आर्म्‍ड कन्‍फ‍िक्‍ट लॉ और अमेरिकी कानूनों को ध्‍यान में रखते हुए संपन्‍न की गई।

हालांकि, अभी तक यह नहीं बताया गया है कि बगदादी के पार्थ‍िव का निपटान कैसे किया गया। ना तो इसका खुलासा किया गया है कि उसका अंतिम संस्‍कार किस स्‍थान पर किया गया है। सनद रहे कि साल 2011 में पाकिस्‍तान के ऐबटाबाद में जब अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन का खात्‍मा किया गया था तब भी यह नहीं बताया गया था कि उसके शरीर का निपटान कहां किया गया है। उस वक्‍त केवल यह बताया गया था कि लादेन की डेड बॉडी को समुद्र में दफनाया गया है।

पेंटागन चीफ ने संवाददाताओं को यह भी बताया कि अमेरिकी सेना ने बगदादी के ठिकाने से आइएस के कई दस्‍तावेज और सबूत जब्‍त किए हैं। इनमें आइएस की भविष्‍य की प्‍लानिंग के बारे में भी जानकार‍ियां मौजूद हैं। इन सामग्रियों की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि, उन्‍होंने सबूतों के बारे में विस्‍तार से बताने से इनकार कर दिया। मार्क मिले (Mark Milley) ने बताया कि अमेरिकी बलों ने बगदादी के दो साथियों को जीवित पकड़ा है। दोनों अमेरिकी सेना की हिरासत में हैं।

बता दें कि शनिवार को अमेरिकी सेना के कमांडोज के ‘ऑपरेशन जैकपाट’ में दुनिया के सबसे खूंखार और क्रूर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) का सरगना अबू बकर अल-बगदादी मारा गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बगदादी के मारे जाने की पुष्टि की थी। व्हाइट हाउस से टेलीविजन पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि सीरिया के इदलिब प्रांत के सुदूर गांव बारिशा के बाहर बने सुरंग के ढांचे में बगदादी मारा गया।

इस कंपाउंड (परिसर) में बगदादी के छिपे होने की ठोस जानकारी के बाद हेलीकॉप्टर से अमेरिकी सेना के विशेष दस्ते के 70 जवान भेजे गए थे। सैनिकों ने कंपाउंड में उतरने से पहले ऊपर से ही फायरिंग की और मिसाइल दागीं। ट्रंप के मुताबिक लगभग दो घंटे तक यह कार्रवाई चली थी। अमेरिकी सैनिक नीचे उतरे और मुख्य दरवाजे के बजाय दीवार तोड़कर कंपाउंड में घुसे, क्योंकि उन्हें खतरा था कि मुख्य दरवाजे में कोई जाल बिछा हो सकता है।

सैनिकों ने उस बंकर को घेर लिया जहां बैठकर बगदादी दुनियाभर में अपने आतंकियों को निर्देश देता था। अमेरिकी सैनिकों के साथ विशेष प्रशिक्षित के-9 कुत्ते भी थे, जिन्होंने सुरंग में बगदादी का पीछा किया। रिपोर्टों में मुताबिक, कंपाउंड में बगदादी के साथ उसकी दो पत्नियां, कई बच्चे और आतंकी भी थे। उसकी दोनों पत्नियां और कई आतंकियों को भी अमेरिकी सैनिकों ने मार गिराया लेकिन उसके दूसरे बच्चे सुरक्षित हैं। उनके साथ ही सरेंडर करने वाले आतंकियों को भी कंपाउंड से सुरक्षित निकाला गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!