Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डधार्मिक

दीपावली के शुभ अवसर हेतु फूलों से सजा बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 10 नवम्बर 2023, श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी धनतेरस के अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने दानीदाताओं के सहयोग से श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। केदारनाथ से कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि सर्दी तथा बर्फवारी के बीच आज प्रात: से श्री केदारनाथ मंदिर को सजाने का कार्य शुरू हो गया।

केदारनाथ मंदिर को ऋषिकेश के दानीदाता के सहयोग से 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है‌। बदरीनाथ से बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ मंदिर में देर शाम तक मंदिर के फूलों से श्रृंगार का कार्य चलता रहा मुंबई के दानीदाता के सहयोग से मंदिर को कमल, गेंदा, गुलाब, चमेली की विभिन्न प्रजातियों के 17 क्विंटल फूलो से बदरीनाथ मंदिर को सजाया जा रहा है।

श्री बदरीनाथ धाम में आज धनतेरस के अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सभी कर्मचारियों को दीपावली की बधाई दी गयी इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य भास्कर डिमरी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, राजेंद्र सेमवाल मीडिया प्रभारी डा,हरीश गौड़ जगमोहन बर्त्वाल, जेई गिरीश रावत, अजय सती, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा उपजिलाधिकारी जोशीमठ/ डिप्टी सीईओ कुमकुम जोशी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!