Breaking News :
>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बाबा रामदेव ने IMA पर साधा निशाना, बोले : “जिनकी कोई इज्जत नहीं, वो कर रहे 1000 करोड़ की मानहानि का दावा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मई 2021, शनिवार, हरिद्वार। इंटरनेट मीडिया पर लाइव प्रोग्राम के तहत योगगुरु बाबा रामदेव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के किए गए 1000 करोड़ की मानहानि के दावे का मजाक उड़ाते हुए योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जिनकी कोई इज्जत नहीं, वो कर रहे एक हजार करोड़ की मानहानि का दावा। उन्होंने यह बात शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया के एक लाइव प्रोग्राम में कहीं।

बाबा रामदेव ने कहा कि इस वक्त देश में धार्मिक, वैचारिक और सांस्कृतिक आतंकवाद तेजी से फैल रहा है। इसी में एक नए किस्म का आतंकवाद ट्रीटमेंट आतंकवाद भी पैदा हो गया है। कहा कि उनकी लड़ाई इनके खिलाफ हैं। एलोपैथिक का यह कारोबार करीब दो लाख करोड़ का है, वह इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। सरकार चाहे उनका साथ दे या ना दे। भले ही सरकार उनका विरोध करें पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वह इसमें सफल होंगे।

दोहराया कि उनका किसी पैथी से कोई मुकाबला नहीं, विरोध नहीं। कहा कि आकस्मिक स्थितियों में वह एलोपैथी इलाज और चिकित्सा को जरूरी समझते हैं, मान्यता देते हैं, पर इसका मतलब यह नहीं कि इलाज की केवल यही अवस्था है और यही विधि है। एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को निशाना बना कहा कि आपके पास लाइफ सेविंग ड्रग्स और एडवांस सर्जरी है। कहा, हम यह मानते हैं पर, आपके पास यह दो चीज है तो हमारे पास 98 चीज हैं। दावा किया कि योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा बिना सर्जरी और बिना दवा के स्वस्थ जीवन शैली देता है और 1000 से अधिक व्याधियों का इलाज करता है।

बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि इस वक्त देश दुनिया के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए जिन-जिन भी दवाओं का इस्तेमाल उपयोग किया जा रहा है, उनमें से किसी भी एक दवा का कोरोना के इलाज प्रोटोकॉल के तहत क्लीनिकल ट्रायल अब तक नहीं हुआ है। सवाल उठाया की तो फिर किस आधार पर इन दवाओं का इस्तेमाल कोरोना संक्रमित मरीजों पर किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!