Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
मनोरंजन

Box Office पर आयुष्मान खुराना का तहलका, ‘बधाई हो’ ने 5 दिनों में कर ली ‘अंधाधुन’ कमाई

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर आयुष्मान खुराना को बधाइयां मिलने का सिलसिला ख़ूब ज़ोर-शोर से जारी है। कौशिक परिवार के घर आये नन्हे मेहमान से मिलने के लिए दर्शकों में ख़ूब उत्साह है, जिसके चलते रिलीज़ के सिर्फ़ 5 दिनों में ‘बधाई हो’ ₹50 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर चुकी है। फ़िल्म की इस रफ़्तार को देखते हुए ट्रेड जानकारों ने 100 करोड़ क्लब में जाने की भविष्यवाणी कर दी है।

अमित आर शर्मा निर्देशित ‘बधाई हो’ साल 2018 की उन फ़िल्मों में शामिल है, जिन्होंने अपने कंटेंट के दम पर अपनी साख बनायी और धाक जमायी है। 22 अक्टूबर को फ़िल्म ने रिलीज़ के 5 दिन पूरे कर लिये और ₹5.65 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फ़िल्म का 5 दिनों का कलेक्शन ₹51.35 करोड़ हो चुका है। फ़िल्म का 100 करोड़ क्लब में पहुंचना तय माना जा रहा है। बस देखना यह है कि कितने दिन लगते हैं। ग़ौरतलब है कि इससे पहले 5 अक्टूबर को आयी आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ भी 50 करोड़ का शानदार कलेक्शन करके हिट घोषित की जा चुकी है। इस सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया था। तब्बू ने आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया।

ओपनिंग वीकेंड में ₹45 करोड़
तय तारीख़ से एक दिन पहले 18 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ‘बधाई हो’ ने ₹7.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी, हालांकि ट्रेड के जानकारों ने ₹5-6 करोड़ का ही अनुमान लगाया था। दूसरे दिन यानि 19 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी में ‘बधाई हो’ के लिए दर्शक सिनेमाघरों में टूट पड़े और शुक्रवार को ₹11.85 करोड़ का कलेक्शन हुआ, जो ओपनिंग के मुकाबले तकरीबन 60 फीसदी का उछाल था। आंकड़ों की यह बढ़त रिलीज़ के तीसरे दिन यानि शनिवार को जारी रही और ‘बधाई हो’ ने ₹12.80 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को ‘बधाई हो’ को ₹13.70 करोड़ मिले और इसके साथ ही 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने ₹45.70 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था।

‘बधाई हो’ एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जो एक बेहद सामाजिक मुद्दे को एड्रेस करती है। जवान बच्चों के माता-पिता अगर संतानोत्पत्ति करते हैं, तो इसे हमारे समाज में सही नहीं समझा जाता। तरह-तरह की बातें की जाती हैं, मज़ाक उड़ाया जाता है। शादी की उम्र के बच्चों को ख़ुद यह बात बड़ी अजीब लगती है कि उनके माता-पिता यह क़दम कैसे उठा सकते हैं। बधाई हो ऐसी ही सोच पर मज़ाकिया अंदाज़ में आघात करती है। इस फ़िल्म के नायक आयुष्मान खुराना हैं, जबकि उनके साथ सान्या मल्होत्रा हैं, जिन्होंने आमिर ख़ान की फ़िल्म ‘दंगल’ से डेब्यू किया था और विशाल भारद्वाज की फ़िल्म ‘पटाख़ा’ में लीड रोल में नज़र आयीं। ‘बधाई हो’ में आयुष्मान के माता-पिता के रोल में नीना गुप्ता और गजराज राव हैं। दादी के किरदार में वेटरन एक्टर सुरेखा सीकरी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

बहरहाल, आयुष्मान खुराना के लिए यह जॉनर नया नहीं है। इससे पहले ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘विक्की डोनर’ जैसी फ़िल्मों के ज़रिए वो भारतीय समाज में यौन से जुड़ी मान्यताओं और पूर्वाग्रहों को पर्दे पर पेश कर चुके हैं। आयुष्मान ने वक़्त के साथ ख़ुद को बतौर बॉलीवुड एक्टर स्थापित किया है। उनकी फ़िल्म का चयन उनकी सबसे बड़ी ताक़त है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!