Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने कुमाऊँ मण्डल में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की जानी जमीनी हकीकत

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, 14 फ़रवरी 2020, शुक्रवार (सूचना)। कुमाऊँ मण्डल में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा शुक्रवार को आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री श्री राजीव रौतेला ने एटीआई से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा की। उन्होंने जिलाधिकारियों से संवाद कायम करते हुए मुख्य मंत्री की घोषणाओं की जमीनी हकीकत जानी। बैठक में तथ्य सामने आया कि मुख्य मंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा कुमाऊँ मण्डल के विभिन्न जनपदों में भ्रमण के दौरान अब तक 710 घोषणाऐं की गई हैं जिनमें से 206 घोषणाओं को पूर्ण कर लिया गया है। 492 घोषाणाऐं शासन स्तर पर गतिमान है। मण्डल की 12 घोषाणाओं को विलोपित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा में 131 घोषाणाऐं की गई जिसमें से 40 योजना पूर्ण कर ली गई है तथा 85 योजनाऐं गतिमान है। पिथौरागढ़ के लिए 141 घोषाणाऐं की गई जिसमें 54 पूर्ण की गई है तथा 86 गतिमान है। जनपद नैनीताल के लिए 140 योजनाओं की घोषणाऐं हुई जिसमें 53 पूर्ण कर ली गई हैं तथा 87 गतिमान है। इसकी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उद्यमसिंह नगर में 155 घोषाणाऐं की गई थी जिसमें से 26 घोषणाऐं पूर्ण की गई हैं तथा 124 योजनाऐं गतिमान है। जबकि 5 योजनाओं को विलोपित कर दिया गया है। जनपद बागेश्वर में कुल 55 घोषाणाऐं हुई जिसमें से 17 पूर्ण कर ली गई हैं तथा 38 गतिमान है। जनपद चम्पावत में 88 घोषाणाऐं हुई जिसमें से 10 पूर्ण हुई तथा 72 गतिमान है। जबकि 6 योजनाओं को विलोपित कर दिया गया है।
आयुक्त श्री रौतेला ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों से कहा कि जो भी योजनाऐं पूर्ण हो चुकी हैं उनके मुख्यमंत्री से लोकापर्ण किये जाने के लिए सूची अविलम्ब आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराऐं। उन्होंने कहा कि योजनाओं को पूरा करने का काम काफी धीमी गति से हो रहा है जबहि मुख्य मंत्री द्वारा स्वंय की गई घोषणाओं की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि वे अपने स्तर से नियमित घोषणाओं की समीक्षा करें ताकि इनके क्रियान्वत में तेजी आ सके।यदि किन्ही घोषाणाओं के क्रियान्वन में यदि कोई वाद या विवाद की स्थिति हो तो स्थानीय विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर हल निकालें जो घोषाणाऐं शासन स्तर से लम्बित है उनका प्रभावी अनुसरण शासन स्तर पर किया जाये। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा मण्डल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लिहाजा पर्वतीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए मिनी स्टेडियम निमार्ण के प्रोजेक्टों को भी बढ़ावा दें। आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को सीएम हेल्प लाइन के लम्बित प्रकरणों के बारे में निरन्तर समीक्षा करने को कहा। उन्होंने कहा की सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों के निस्तारण में पहले से बेहतर स्थिति हुई है।
जनपदप नैनीताल में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की जा रही तथा अन्तर विभागीय समन्वय करा कर इन्हें पूरा भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5 घोषणाऐ ंविलोपन के लिए शासन को भेज दी गई है।
बैठक में अपर आयुक्त संजय खेतवाल, मुख्य वंनसरंक्षक कुमाऊँ डाॅ विवेक पाण्डे, अपर निदेशक शिक्षा डाॅ मुकुल सती, अपर निदेशक पशुपालन डाॅ पीसी काण्डपाल, अधिक्षण अभियन्ता नलकूप संजय कुशवाह, निदेशक चिकित्सा स्वास्थ डाॅ संजय साह, अधीक्षण अभियन्ता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, संयुक्त निदेशक समाज कल्याण वन्दना सिंह, मुख्य अभियन्ता लोनिवि दीपक यादव, उपनिदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, सीएमओ डाॅ भारतीय राणा, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि रणजीत सिंह रावत, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!