Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तर-प्रदेशदेश

अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है, अब मथुरा की तैयारी है : केशव मौर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 दिसम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट ने राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है और अब मथुरा की तैयारी है। केशव मौर्य के इस बयान से संकेत साफ हैं कि भाजपा यूपी चुनाव में विकास के साथ हिंदुत्व के मुद्दे को भी हवा देने का मन बना चुकी है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है। मथुरा की तैयारी है।’ मौर्य ने अपने ट्वीट के साथ ही #जय_श्रीराम, #जय_शिव_शम्भू और #जय_श्री_राधे_कृष्ण का हैशटैग भी लगाया

अयोध्या, काशी और मथुरा शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में शामिल रहा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अब मथुरा जन्मभूमि प्रकरण जोर पकड़ रहा है। पिछले दिनों मथुरा और वृंदावन को सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीर्थस्थल घोषित किया था। प्रदेश सरकार ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम के 22 वार्डों को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करते हुए वहां मांस-मदिरा की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया।

मथुरा में हिंदू संगठनों द्वारा छह दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने के एलान को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पुलिस और प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा की अभेद्य किलेबंदी का प्लान तैयार किया है। इधर, हिंदूवादी संगठनों की सक्रियता बनी हुई है।  यमुना के विश्राम घाट से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक संकल्प यात्रा निकालने का एलान करने वाली नारायणी सेना के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि उपाध्याय को भी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नारायणी सेना के तीन लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

अखिल भारत हिंदूू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि महासभा ने 6 दिसंबर 2021 को कार्यक्रम करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने नहीं दी है। ऐसे में लोग अपने-अपने घरों में छह दिसंबर की दोपहर 12 बजे जलाभिषेक करें, भीड़ एकत्र न करें। इधर, अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने कहा कि छाया गौतम को पुलिस ने उठा लिया था और उनसे जबरन वीडियो बनवाया गया है। हमारी प्रशासन से बात चल रही है। 5 दिसंबर 2021 तक हम सारी रणनीति के बारे में बता देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!