Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
उत्तराखण्डनैनीताल

’नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जनपद हल्द्वानी में गठित नशा मुक्ति टीम द्वारा नशे के खिलाफ किया गया जागरूकता कार्यक्रम

नशा हमारे शरीर के साथ ही जीवन को भी खोखला करता है, नशे से हमें दूर रहना चाहिए : सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, शुनिवार, 6 मई 2023, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर शनिवार को खालसा नेशनल बालिका इण्टर कॉलेज हल्द्वानी में ’नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जनपद में गठित नशा मुक्ति टीम द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में नशा कर रहे लोगों को समाज की मुख्यधार से जोड़कर, उन्हें देश के विकास, के साथ ही परिवार, समाज में अपना सहरानीय योगदान हेतु प्रेरित करना है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने स्कूली छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा हमारे शरीर के साथ ही जीवन को भी खोखला करता है, नशे से हमें दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहाँ नशीली दवाओं का व्यापार खतरनाक मोड़ ले रहा है। नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है बल्कि परिवार और समाज के लिए भी हानिकारक है। नशा समाज और देश के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो ऐसे हैं जो देखा देखी नशे का सेवन करना चालू करते हैं, वह ऐसा करने पर अपनी शान समझते हैं, हालांकि उन्हें यह नहीं पता होता है कि वह किस प्रकार नशे के इस दलदल में धीरे-धीरे फसते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद पर अपना ध्यान देना होगा।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० रश्मि पंत ने स्कूली बच्चों को बताया कि कुछ लोग तो इसका सेवन शौकिया तौर पर करते हैं, परंतु बाद में वह इसके आदी बन जाते हैं और इस प्रकार वह नशे से अपनी जिंदगी खराब कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान से प्रेरित होकर नशा कर रहे बच्चों ने प्रेरित होकर कसम खाई है और वर्तमान मे बच्चें एक स्वस्थ एवं सुन्दर जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा स्कूली छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव तथा इस स्थिति से कैसे सामना करना है इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

प्रोबेशन अधिकारी व्यौमा जैन ने बताया कि पॉक्सो अधिनियम तथा चाइल्ड हैल्पलाईन के संबंध में जानकारी देते हुए बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के बारे में बताया साथ ही नशा मुक्त कार्यक्रम के तहत स्कूल के कक्षा 12 की एक छात्रा को चाइल्ड राइट एक्टिविस्ट भी नामित किया गया ताकि यदि स्कूल में बाल संरक्षण या नशे के संबंध में कोई भी सूचना हो तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं।

नशा मुक्ति अभियान में प्रधानाचार्य कमला शैल, उप प्रधानाचार्य डॉ० कल्पना जोशी, जिला बाल संरक्षण इकाई सुरेन्द्र प्रसाद के साथ ही स्टाफ एवं स्कूली छात्रायें उपस्थित थे।

अधिक जानकारी के लिए,
सम्बंधित समाचार पढ़िए :
https://akashgyanvatika.com/contribute-to-nation-building-by-staying-away-from-drugs-lalit-joshi/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!