Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
खेल-जगत

वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दो विकेट से हराया

भारत ने 264 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में पूरा किया लक्ष्य 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे वनडे मैच में दो विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत को 50 ओवर में 264 रन पर रोकने में कामयाबी पाई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाकर मैच जीत लिया।

भारत ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से नौ विकेट पर 264 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शुरू में 54 रन पर दो विकेट खो दिए थे। लेकिन मैथ्यू शॉर्ट ने पारी को संभालते हुए 74 रन बनाए, वहीं कूपर कोनोली ने 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मैट रेनशॉ और ट्रेविस हेड ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने कई बार ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव बनाया। रेनशॉ और एलेक्स कैरी के विकेट निकालने के बाद हर्षित राणा ने शॉर्ट को पवेलियन भेजा, लेकिन कोनोली ने अंत तक टिककर ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन शॉर्ट ने बनाए, जबकि कोनोली नाबाद रहे। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में निर्णायक बढ़त बना ली है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *