Breaking News :
>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
खेल-जगत

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आखिरी टेस्ट मैच में छह विकेट से हराया, 3-1 से सीरीज की अपने नाम 

ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद अपने नाम की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 

नई दिल्ली। भारत को आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम सिडनी में 46 साल के सूखे को खत्म नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। मैच के तीसरे दिन ही नतीजा आ गया और इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज 3-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। उसे जीत के लिए 162 रनों की जरूरत थी जो उसने रविवार को चार विकेट खोकर बना लिए।

भारत ने पर्थ में खेले गए इस सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद एडिलेड में उसे हार मिली और ब्रिस्बेन में भी उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट मैच ड्रॉ करा सीरीज में जान फूंकी और उम्मीद जगाई की सीरीज ड्रॉ कराई जा सकती है, लेकिन सिडनी में ऐसा नहीं हो सका और भारत को हार मिली।

टीम इंडिया की बल्लेबाज सिडनी टेस्ट मैच में पूरी तरह से फेल रही। पहली पारी में भारत 185 रनों पर ढेर हो गया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में 181 रनों पर समेट दिया। दूसरी पारी में भारत चार रनों की बढ़त के साथ उतरा था, लेकिन महज 157 रनों पर ढेर होकर ऑस्ट्रेलिया के सामने आसान सा लक्ष्य ही रख पाया।

पंत ने भारत की दूसरी पारी में 61 रन बनाए लेकिन कोई और बल्लेबाज चल नहीं सका। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का अंत दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 141 रनों के साथ किया था। रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर से एक मजबूत साझेदारी की उम्मीद थी जो पूरी नहीं हो सकी। कमिंस ने जडेजा को आउट कर भारत को तीसरे दिन का पहला झटका दिया। जडेजा 13 रन ही बना पाए। कमिंस ने ही सुंदर की 12 रनों की पारी का अंत कर दिया।

यहां से तय हो गया था कि भारत मजबूत स्कोर तक नहीं जा पाएगा। मोहम्मद सिराज चार रन बनाकर बोलैंड का शिकार हो गए। स्कॉट बोलैंड ने कप्तान बुमराह को बोल्ड कर भारतीय पारी समेट दी।

ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 161 रन बनाने थे। उसे पारी की शुरुआत से पहले एक बड़ी राहत मिली। बुमराह मैदान पर नहीं उतरे। बुमराह को पीठ में जकड़न है और इसी कारण वह दूसरे दिन दूसरे सेशन में एक ओवर फेंकने के बाद बाहर चले गए थे। सैम कोनस्टास ने इसका फायदा उठाया और तेज शुरुआत की। पहले ही ओवर में उन्होंने 13 रन बटोरे। हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा ने उनकी पारी का अंत कर भारत को पहली सफलता दिलाई। कृष्णा ने ही मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) को आउट किया। ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर टीम को जीत की तरफ ले गए। 46 के निजी स्कोर पर ख्वाजा को मोहम्मद सिराज ने आउट कर दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने कोई विकेट नहीं खोया। हेड ने बेयू वेबस्टर के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। हेड ने नाबाद 34 रन बनाए। वेबस्टर ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली।

WTC Final की रेस से बाहर

इस हार ने भारत से 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी छीनी है तो वहीं आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने के सपने को भी तोड़ा है। भारत को फाइनल में जाने के लिए इस मैच में जीत की सख्त जरूरत थी जो उसे मीली नहीं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ ही फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!