Breaking News :
>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
खेल-जगतताज़ा खबरें

ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज – 13 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका। ३ दिसम्बर, २०१९ (मंगलवार)। न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 दिसंबर से 7 जनवरी तक होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया है। कंगारू टीम में इस तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए एक सबसे बड़ा बदलाव हुआ है। कैमरन बैनक्राफ्ट को टीम से बाहर कर दिया गया है, जो पाकिस्तान के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसकी कप्तानी टिम पेन के हाथ में है। महज दो वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले माइकल नेसर को टीम में जगह मिली है। कैमरन बैनक्रॉफ्ट की जगह इन्हें टीम में शामिल किया गया है। 29 वर्षीय माइकल नेसर ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने शैफील्ड शील्ड और कई घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, कैमरन बैनक्रॉफ्ट को स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर रखा है। अगर सीरीज के दौरान कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उनको टीम में जगह मिलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने कहा है, “पाकिस्तान के खिलाफ हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। हम अच्छे खिलाड़ियों का एक ग्रुप बनाना चाहते हैं, जो आगे खेल सकें.” चयनकर्ता ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर बैनक्रॉफ्ट को कभी भी टीम में शामिल किया जा सकता है। हमें इसका अधिकार है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: टिम पेन (कप्तान), जोए बर्न्स, डेविड वार्नर, पैट कमिंस (उपकप्तान), ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, मैथ्यू वेड, जोश हेजलवुड, माइकल नेसर, नाथन लयोन, जेम्स पैटिंसन और मिचेल स्टार्क।

ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • 12 से 16 दिसंबर, पर्थ में पहला टेस्ट मैच(डे-नाइट)
  • 26 से 30 दिसंबर, मेलबर्न में दूसरा टेस्ट
  • 3 से 7 जनवरी, सिडनी में तीसरै टेस्ट

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!