Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्ड

कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का प्रयास किया जा रहा

कोरोना महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआत में फेल होने के बाद अब प्रशासन की नई व्यवस्था कुछ कारगर साबित होती दिख रही है। शनिवार सुबह सात से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहने के दौरान बाजारों में भीड़ अन्य दिनों के मुकाबले कुछ कम नजर आई। सरकार ने आगे भी लॉकडाउन के तहत यही व्यवस्था रखने का निर्णय लिया है।

नई व्यवस्था के तहत आवश्यक वस्तुओं की दुकानें तीन घंटे के बजाय छह घंटे खोली गईं। इससे भीड़ में कुछ कमी जरूर देखी गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता भी नजर आया। बीते सोमवार को लॉकडाउन लागू हुआ, इसके बाद सरकार ने लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने को सुबह सात से दस बजे का समय निर्धारित किया, लेकिन इस दौरान सब्जी मंडियों और प्रमुख खाद्यान्न बाजारों में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका। प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों, गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए खाद्य पदाथोर्ं और अन्य जरूरी चीजों की घर तक आपूर्ति के इंतजाम भी किए हैं।

ऋषिकेश में सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए नई व्‍यवस्‍था

नगर निगम के द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए नगर निगम परिसर, बस टर्मिनल कंपाउंड में सब्जी मंडी की व्यवस्था शनिवार से शुरू कर दी गई है। हरिद्वार रोड स्थित फुटकर सब्जी मंडी में भीड़ होने के कारण लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों में सब्जी मंडी को शिफ्ट करने का निर्णय लिया। शनिवार को यह व्यवस्था लागू कर दी गई।

मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल और पुलिस उपाधीक्षक बीएस रावत की देखरेख में दोनों स्थानों पर सब्जी विक्रेताओं को बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां आने वाले खरीद दारों के लिए निश्चित दूरी पर गोले के निशान बनाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करना सुनिश्चित किया गया है। इन सभी को नगर निगम की ओर से पास जारी किए गए हैं। नगर निगम में 50 और बस अड्डे में 50 सब्जी एवं फल विक्रेताओं को बैठाया गया है। इसके अलावा मोहल्ले में फेरी लगाकर बिक्री की व्यवस्था भी की गई है। वहीं, संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने वाहनों के चालक व परिचालकों को दो सप्ताह का राशन प्रदान किया है। चार धाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड पर बड़ी संख्या में चालक परिचालक बसों में ही जीवन बसर करते हैं। होटल ढाबे बंद होने से इनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

रुड़की में नहीं हुआ सोशल डिस्‍टेंस का पालन

रुड़की में सुबह 7 बजे ही कस्बा झबरेड़ा में बाजार खुल गए थे। बाजार में लाक डाउन का पूरा उल्लंघन देखने को मिला। सोशल डिस्टेंस भी नहीं था। सुबह से सैकड़ों की संख्या में लोग बाजार में एकत्र हुए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी यहां से नदारद थे। कस्बा झबरेड़ा कस्बा मंगलूर रुड़की क्षेत्र में दोनों ऐसे कस्बे हैं, जहां पर सोशल डिस्टेंस का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। उधर, कोतवाली गंग नहर पुलिस ने बाजार में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। तीनों एक मोटरसाइकिल पर घूम रहे थे। तीनों को 6 घंटे तक कोतवाली में सोशल डिस्टेंस पर बैठने की सजा सुनाई गई।

कोटद्वार में सुबह के वक्‍त सड़कें रहीं खाली

बाजार खुलने का समय बढ़ने के बाद कोटद्वार में लोग सुबह सुबह ही बाजार में नहीं उतरे। सुबह के वक्त सड़क में पुलिस ही अधिक नजर आई। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ ही बाजार में लोग भी बढ़ने लगे।

हरिद्वार में  पक्षी और बंदरों को खिलाया खाना 

हर की पैड़ी पर लॉक डाउन के चलते हुए यात्रियों की आमद ना होने पर पक्षी बंदर चारे के लिए तरस रहे थे। इनके चारे के लिए मित्र पुलिस आगे आई। उन्होंने घंटा घर पर कबूतरों तथा बंधुओं को चारा खिलाकर उनका पेट भरा है। कोतवाल प्रवीण होशियारी ने बताया हर की पैड़ी पर हर समय यात्रियों का रेला रहता था । वह पक्षी तथा बंदरों को भी चारा खिलाते थे, लेकिन जब से लॉक डाउन हुआ तब से पक्षी भी हर की पैड़ी क्षेत्र में भूखे पेट इधर उधर घूम रहे थे। जिनके लिए अनाज तथा रोटी, गुड़ और चना बंदरो तथा कबूतरों को पुलिसकर्मियों की मदद से खिलाया गया है। पक्षी और बंदरों ने तब जाकर मां गंगा का पानी पिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!