Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
दिल्लीराजनैतिक-गतिविधियाँ

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। राम जन्मभूमि ट्रस्ट की जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर मंगलवार दिन में हमला हुआ। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है वो घर के अंदर घुस रहे थे मुझपर हमले के लिए। लेकिन मेरे साथियों ने उन्हें रोक लिया फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों में 4 – 5 लोग शामिल थे।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया है, “मेरे घर पर हमला हुआ है। कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों। चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूंगा।इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाए।”

बताया जा रहा हैकि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर नई दिल्ली स्थित घर पर मंगलवार दिन में हमला हुआ। इसके साथ संजय सिंह ने एक न्यूज टेलीविजन चैनल पर बात करते हुए कहा कि हमलावर उनके खिलाफ और रामजन्मभूमि ट्रस्ट को लेकर नारे लगा रहे थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान राम जन्मभूमि ट्रस्ट की जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाया था। हमले के बाद संजय सिंह ने कहा कि इन चंदा चोरों को जेल भिजवाकर रहूंगा। संजय सिंह ने ये भी बताया है कि कुछ महीने पहले भी मुझे मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने की धमकी मिली थी।

गौरतलब है कि संजय सिंह ने लखनऊ में 13 जून को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर जमीन घोटाले के आरोप लगाए थे। इस दौरान संजय सिंह ने कहा था कि चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपये कीमत की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी। संजय सिंह ने इस मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताते हुए इसकी जांच सीबीआइ और केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय से करने की मांग की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!