Breaking News :
>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
ताज़ा खबरेंदेश

एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले एक आतंकी को कानपुर से किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अगस्त 2022, रविवार, लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी आतंकी हमले की आशंका को लेकर सतर्क उत्तर प्रदेश एटीएस को लगातार सफलता मिलती जा रही है। एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले एक आतंकी को कानपुर से गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश एटीएस ने 19 वर्ष के हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को कानपुर से गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट मोड पर रखने का बड़ा असर दिख रहा है। एटीएस ने बीती 12 अगस्त को जैश-ए-महुम्मदके साथ एवं अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े महुम्मद नदीम को गिरफ्तार किया था।

नदीम से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद आज हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को कानपुर से पकड़ा है। नदीम को एटीएस की टीम कानपुर लेकर गई और कानपुर की फील्ड यूनिट ने शहर में कई जगह पर पड़ताल के बाद हबीबुल को फतेहपुर से धर दबोचा। इसके बाद टीम ने कानपुर में आकर इसकी गिरफ्तारी की। इन दोनों ही आतंकी के जैश ए-मुहम्मद से कनेक्शन सामने आए हैं।

हबीबलु इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को वर्चुअल आइडी बनाने में महारत है। उसने नदीम के साथ कई पाकिस्तानी एवं अफगास्तिानी आतंकियों की वर्चुअल आइडी बनाई है। वह 50 से अधिक आतंकियों की वर्चुअल आइडी बना चुका है। वह इंटरनेट मीडिया के कई माध्यम जैसे फेसबुक मैसेंजर, टैलिग्राम और वहाट्स ऐप के माध्यम से पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के कई आतंकियों से जुड़ा है। वह विभिन्न ग्रप में मैसेज डालकर अपने काम कराता है। उत्तर प्रदेश एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियां भी अब गहन जांच में जुटी हैं। इनके कई और साथियों के नाम भी प्रकाश में आने की संभावना है। एटीएस ने आज कानपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापे मारे हैं।

सिर्फ 19 वर्ष है हबीबुल इस्लाम की उम्र

मूलरूप से बिहार के मोतिहारी जिले के कस्बा रामगढ़वा के गांव अधकपरिया निवासी 19 वर्षीय हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला ने जांच में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसने फतेहपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में डेरा जमाए था। उसे कानपुर की एटीएस यूनिट लाया गया। रात भर पूछताछ के बाद सुबह एटीएस ने आतंकी गतिविधियों में पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

एटीएस के एडीजी नवीन आरोड़ा ने बताया कि वह समूहों में जेहादी वीडियो भेजकर जेहाद के लिए प्रेरित करता है। आतंकी सैफुल्ला को जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी हैंडलर ने पाकिस्तान आकर जेहादी प्रशिक्षण लेने और फिर भारत में जेहाद करने के लिए कहा था। उसके पास से एटीएस ने एक मोबाइल फोन और एक चाकू भी बरामद किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!